न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना: विधान परिषद के चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। मंगलवार सुबह से ही पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर हलचल तेज है। इस दिन जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार भी नीतीश के आवास पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से दोनों नेताओं की जरूरी मुलाकात हुई।
अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद
अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष बोले कौन क्या बोल रहा है सब हम देख रहे हैं। सब संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कौन क्या बोल रहा है, हमारे संज्ञान में है।
नीतीश तक पहुंची नीरज कुमार-अनंत सिंह विवाद
नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच जारी विवाद की खबर नीतीश कुमार तक पहुंच गई है। मंत्री श्रवण कुमार ने नीतीश से मुलाकात के बाद कहा कि हमने पूरी बात नीतीश कुमार के संज्ञान में डाल दिया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के संज्ञान में यह बात आई है। उन्होंने आगे कहा कि यह नहीं होना चाहिए लेकिन ऐसा हो रहा है। पार्टी के बड़े नेता इस पर निर्णय लेंगे। क्या निर्णय लिया जाएगा वह बताया जाएगा।
जेडीयू चाहे लोकसभा विधानसभा या काउंसिल का चुनाव लड़े, जो भी चुनाव लड़ा जाता है उसमें सभी पार्टी अपना उम्मीदवार खड़ी करती है। जनता जो जनादेश देती है उसका सब स्वागत करते हैं। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हम लोग मतगणना का इंतजार करते हैं।