MLC चुनाव 

नीतीश कुमार से मिले घनश्याम राय, दरभंगा शिक्षक सीट से हैं JDU प्रत्याशी 

दरभंगा शिक्षक सीट से JDU प्रत्याशी घनश्याम राय ने गुरुवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।

By : Rani Thakur
नीतीश कुमार से मिले घनश्याम राय, दरभंगा शिक्षक सीट से हैं JDU प्रत्याशी 

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना:
दरभंगा शिक्षक सीट से JDU प्रत्याशी घनश्याम राय ने गुरुवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।

इस दिन उन्होंने पटना के 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर पहुंचकर नीतीश कुमार से आशीर्वाद और मार्गदर्शन लिया। इस मौके पर नीतीश कुमार ने घनश्याम राय को आगामी चुनाव के लिए शुभकामनाएं दी। 

जानकारी मिली है कि मुलाकात में शिक्षक समाज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई है। संगठनात्मक तैयारियों और चुनावी गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया है।

इसके बाद घनश्याम राय ने नीतीश कुमार के आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए आभार भी जताया। मुलाकात के दौरान JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत कई नेता भी मौजूद रहे। मौके पर मंत्री श्रवण कुमार, ललन सर्राफ और संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी भी मौके पर मौजूद रहे। 

बता दें कि बिहार विधान परिषद की आठ शिक्षक-स्नातक सीटों के चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में जनता दल यूनाइटेड ने बुधवार को चार निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। 

संबंधित सामग्री

SIR पर रार! पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने चुनाव आयोग से पारदर्शिता का मांगा हिसाब, कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मांगा

SIR पर रार! पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने चुनाव आयोग से पारदर्शिता का मांगा हिसाब, कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मांगा

चुनाव आयोग के भीतर दर्ज आपत्तियों का रिकॉर्ड सार्वजनिक हो, केंद्र और आयोग दें जवाब - केएन त्रिपाठी

रिम्स अराजपत्रित कर्मचारी संघ ने शुरू किया आंदोलन, काला बिल्ला लगाकर कर रहे कार्य 

रिम्स अराजपत्रित कर्मचारी संघ ने शुरू किया आंदोलन, काला बिल्ला लगाकर कर रहे कार्य 

राज्य सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर रिम्स के अराजपत्रित कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) में शामिल करने की मांग की गयी है

चेटर रेलवे स्टेशन के पास मिले युवती के शव की हुई पहचान, पिता ने प्रेम प्रसंग में हत्या की जताई आशंका

चेटर रेलवे स्टेशन के पास मिले युवती के शव की हुई पहचान, पिता ने प्रेम प्रसंग में हत्या की जताई आशंका

14 सितंबर को युवती बिना बताए दिल्ली से निकली थी, काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चल पाया था

कोडरमा जंक्शन से हजारीबाग टाउन जाने वाली सवारी गाड़ी की पिछली बोगी में लगी भीषण आग, यात्रियों में अफरा-तफरी 

कोडरमा जंक्शन से हजारीबाग टाउन जाने वाली सवारी गाड़ी की पिछली बोगी में लगी भीषण आग, यात्रियों में अफरा-तफरी 

कोडरमा जंक्शन से हजारीबाग टाउन जाने वाली सवारी गाड़ी की पिछली बोगी में भीषण आग लगने की सूचना सामने आ रही है.

मनोहरपुर: आनंदपुर प्रखंड के बागचट्टा गांव में छोटे गड्ढेनुमा तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत, परिवार में पसरा मातम

मनोहरपुर: आनंदपुर प्रखंड के बागचट्टा गांव में छोटे गड्ढेनुमा तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत, परिवार में पसरा मातम

मृतकों की पहचान बागचट्टा निवासी अगस्तीन टुडू के 7 वर्षीय पुत्र गुलशन टुडू और 3 वर्षीय पुत्री एंजेल टुडू के रूप में हुई