बंगाल में जीत, बिहार में जश्न - बीजेपी कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर, शंखनाद, गु...

बंगाल में जीत, बिहार में जश्न - बीजेपी कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर, शंखनाद, गुलाल और पटाखों से गूंजा भाजपा कार्यलय

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद बिहार में जश्न का माहौल देखने को मिला, जहां कार्यकर्ताओं ने भव्य तरीके से जीत का उत्सव मनाया। वहीं नेताओं ने इसे जनता के बदलाव के मूड और विकास की राजनीति की जीत .

बंगाल में जीत बिहार में जश्न - बीजेपी कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर शंखनाद गुलाल और पटाखों से गूंजा भाजपा कार्यलय

बंगाल में जीत, बिहार में जश्न |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -  पश्चिम बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद बिहार में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पटना स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में जीत का जश्न पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते नजर आए और “जय श्री राम” व “भारत माता की जय” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इस जीत को ऐतिहासिक बताया।

हाईलाइट्स - 

  •  बंगाल जीत के बाद बिहार बीजेपी कार्यालय में जोरदार जश्न
  •   ढोल-नगाड़े, शंखनाद और पटाखों से कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
  •  ममता बनर्जी की हार को बताया जनता की नाराजगी का नतीजा
  •   विजय सिन्हा बोले- यह सच्चाई, विकास और विश्वास की जीत
  •   धर्मशीला गुप्ता ने कहा -  जनता इस बार बदलाव के मूड में थी

शंखनाद, गुलाल और पटाखों से गूंजा जश्न

जश्न के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने शंखनाद कर जीत की खुशी जाहिर की, जो पूरे माहौल को और भी उत्सवमय बना रहा था। कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का झंडा लहराते हुए रंग-गुलाल लगाया और माहौल को होली और दिवाली जैसा बना दिया। कई जगह पटाखे फोड़कर इस जीत को भव्य तरीके से सेलिब्रेट किया गया। कार्यकर्ताओं ने इस जीत को विचारधारा की जीत बताते हुए कहा कि यह संघर्ष और समर्पण का परिणाम है।

श्यामा मुखर्जी के सपने का जिक्र, ममता पर निशाना

जश्न के बीच कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वह सपना साकार हो रहा है। वहीं, ममता बनर्जी की हार को लेकर कार्यकर्ताओं ने इसे जनता की नाराजगी का परिणाम बताया। उनका कहना था कि बंगाल की जनता ने बदलाव का मन बना लिया था और इसी का नतीजा चुनाव परिणामों में देखने को मिला।

विजय सिन्हा का बड़ा बयान—‘जनादेश सच्चाई और विश्वास की जीत’

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने इस जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह जनादेश अंधकार और अत्याचार के खिलाफ जनता की बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों ने भ्रम और डर का माहौल बनाने की कोशिश की, लेकिन जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया है। विजय सिन्हा के अनुसार, यह जीत केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि सच्चाई, विकास और विश्वास की जीत है, जो देश की जनता के सोच और दिशा को दर्शाती है।

धर्मशीला गुप्ता बोलीं—‘बदलाव के मूड में थी जनता’

वहीं, राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने चुनाव को लेकर खास बातचीत में कहा कि इस बार बंगाल की जनता बदलाव के मूड में थी। उन्होंने बताया कि मतदाताओं ने विकास, सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे अहम मुद्दों को ध्यान में रखते हुए मतदान किया। गुप्ता के मुताबिक, यह परिणाम इस बात का संकेत है कि जनता अब भावनात्मक राजनीति से आगे बढ़कर ठोस मुद्दों पर निर्णय ले रही है और बेहतर नेतृत्व की अपेक्षा कर रही है।

इसे भी पढ़ेें - तेजस्वी यादव: लकी चार्म’ या ‘अनलकी फैक्टर ? सोशल मीडिया ने खड़ा किया नया सियासी नैरेटिव

संबंधित सामग्री

अरविंद शर्मा निर्विरोध विजयी, बिहार विधान परिषद उपचुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत

राजनीति

अरविंद शर्मा निर्विरोध विजयी, बिहार विधान परिषद उपचुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत

बिहार विधान परिषद उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार अरविंद शर्मा निर्विरोध विजयी घोषित हुए। यह जीत पार्टी की संगठनात्मक ताकत और राजनीतिक रणनीति को मजबूत करती है।

जहां पैदा हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी, वो बंगाल हमारा है , बंगाल रिजल्ट पर  सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया आई सामने !

राजनीति

जहां पैदा हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी, वो बंगाल हमारा है , बंगाल रिजल्ट पर सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया आई सामने !

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के रुझानों में BJP की बढ़त पर बिहार के CM सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने बंगाल की जनता का आभार जताते हुए इसे ऐतिहासिक जनादेश बताया।

तवायफ कहां किसी से मोहब्बत करती है... गाने पर अनंत सिंह की सजी महफ़िल , छोटे सरकार के सामने उड़े नोट, दिखे हथियार !

राजनीति

तवायफ कहां किसी से मोहब्बत करती है... गाने पर अनंत सिंह की सजी महफ़िल , छोटे सरकार के सामने उड़े नोट, दिखे हथियार !

गोपालगंज में निजी समारोह के दौरान अनंत सिंह के स्वागत में सजी महफिल में मुजरा, नोटों की बारिश और हथियार लहराने का वीडियो वायरल हो गया।घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है, जबकि वीडियो सोशल मीडिया पर

क्या 20 साल बाद खाली होगा राबड़ी आवास ? लालू परिवार पर सरकार का अल्टीमेट वार ! 10 सर्कुलर रोड खाली करो, वरना कार्रवाई तय

राजनीति

क्या 20 साल बाद खाली होगा राबड़ी आवास ? लालू परिवार पर सरकार का अल्टीमेट वार ! 10 सर्कुलर रोड खाली करो, वरना कार्रवाई तय

बिहार सरकार ने लालू परिवार को बड़ा झटका देते हुए 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने का 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही कई पूर्व विधायकों को भी नोटिस जारी किया गया है।

सीएम सम्राट चौधरी ने की अमित शाह से अहम मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार पर मंथन  तेज

राजनीति

सीएम सम्राट चौधरी ने की अमित शाह से अहम मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार पर मंथन तेज

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, जिसमें मंत्रिमंडल विस्तार समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने एनडीए के अन्य नेताओं से भी मुलाकात