35 बटालियन स.सी.बल, चतरा में 'टीबी मुक्त भारत अभियान-100 दिवस' के अंतर्गत वृहद स...

35 बटालियन स.सी.बल, चतरा में 'टीबी मुक्त भारत अभियान-100 दिवस' के अंतर्गत वृहद स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

35 बटालियन ससीबल चतरा में टीबी मुक्त भारत अभियान-100 दिवस के अंतर्गत वृहद स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
संजीव कुमार, कमांडेंट 35 बटालियन स.सी.बल, चतरा (झारखण्ड) के दिशानिर्देशन में  बटालियन मुख्यालय चतरा में 'टीबी मुक्त भारत अभियान-100 दिवस' के राष्ट्रीय आह्वान के अंतर्गत  वृहद स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस विशेष अभियान के तहत बटालियन मुख्यालय एवं सभी कंपनियों के कुल 223 बल कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की गई. 

शिविर का मुख्य उद्देश्य बल के जवानों को क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूक करना और समय रहते इसकी पहचान कर सुरक्षा सुनिश्चित करना था. निःशुल्क जांच एवं परीक्षण जिला सदर अस्पताल, चतरा के विशेषज्ञ स्वास्थ्य दल के सहयोग से आयोजित किया गया. इस शिविर में जवानों के लिए निम्नलिखित परीक्षण पूर्णतः निःशुल्क जाँच किए गए  ब्लड टेस्ट (रक्त जांच), एक्स-रे (X-Ray), आईजीआरए (IGRA) टेस्ट एवं अन्य संबंधित जांचें किए गए. 

बटालियन मुख्त्यालय में चिकित्सा शिविर का संचालन डॉ. अनिल कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा) के नेतृत्व में किया गया तथा बटालियन के अधिकारी गन एनेन्द्र मणि सिंह द्वितीय कमान अधिकारी, पार्थ सारथी रॉय उप-कमांडेंट, नीरज कुमार सिंह उप-कमांडेंट एवं दीपक कुमार उप-कमांडेंट मौजूद रहे. 

इस अभियान में जिला सदर अस्पताल चतरा से आए विशेषज्ञों की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:-
विक्रांत कुमार, डीपीसी (NTEP)
राजेश कुमार, एसटीएलएस (STLS)
मनोज कुमार पाण्डेय, एसटीएस (STS)
बिंदु कुमार, एसटीएस (STS)
पूजा कुमारी, एएनएम (ANM)
मंगल हांसदा, एक्स-रे तकनीशियन

शिविर के दौरान डॉ. अनिल कुमार ने बल कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सजगता और समय पर जांच ही टीबी जैसी बीमारी से लड़ने का सबसे प्रभावी तरीका है. उन्होंने सदर अस्पताल की टीम के प्रति उनके तकनीकी सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया.
 

संबंधित सामग्री

मुहर्रम को लेकर गोमो - तोपचांची में रहा सौहार्दपूर्ण माहौल, प्रशासन रहा सक्रिय

झारखंड

मुहर्रम को लेकर गोमो - तोपचांची में रहा सौहार्दपूर्ण माहौल, प्रशासन रहा सक्रिय

गोमो एवं तोपचांची क्षेत्र में मुहर्रम पर्व श्रद्धा, आस्था एवं आपसी भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण देखा गया.

रांची के बगदा घाटी में दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल

झारखंड

रांची के बगदा घाटी में दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल

बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव-थाना क्षेत्र के बगदा घाटी में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना हुई. घाटी में एक पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में गिर गई.

सरला बिरला यूनिवर्सिटी में झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 शुभारंभ 

झारखंड

सरला बिरला यूनिवर्सिटी में झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 शुभारंभ 

रांची स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी (SBU) में चित्रपट झारखंड के तत्वावधान में आयोजित झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ.

सासाराम में नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

बिहार

सासाराम में नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

बड़ी खबर सासाराम से है. जहां करगहर थाना क्षेत्र के रसूलपुर रजवाहा में पिपरा जगदलपुर गांव के बीच एक नहर से एक महिला का शव बरामद हुआ है. मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है.

सेल CMD से मिले मजदूर नेता, किरीबुरू अस्पताल की बदहाली और मजदूरों की समस्याओं पर सौंपा मांग पत्र

झारखंड

सेल CMD से मिले मजदूर नेता, किरीबुरू अस्पताल की बदहाली और मजदूरों की समस्याओं पर सौंपा मांग पत्र

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ, मेघाहातुबुरु इकाई ने सेल की मेघाहातुबुरु खदान के निरीक्षण पर पहुंचे SAIL के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार पांडा से मुलाकात कर क्षेत्र की गंभीर समस्याओं से अवगत कराय