पिपरवार में भीषण गर्मी का कहर, जनजीवन अस्त-व्यस्त, अप्रैल में ही रिकॉर्ड तोड़ गर...

पिपरवार में भीषण गर्मी का कहर, जनजीवन अस्त-व्यस्त, अप्रैल में ही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, लू के थपेड़ों ने बढ़ाई मुश्किलें

पिपरवार में भीषण गर्मी का कहर जनजीवन अस्त-व्यस्त अप्रैल में ही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी लू के थपेड़ों ने बढ़ाई मुश्किलें

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  पिपरवार क्षेत्र समेत सीसीएल कोयलांचल और आसपास के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों भीषण और उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है.लगातार बढ़ते तापमान के कारण सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है.हालात ऐसे हैं कि चौक-चौराहों और बाजारों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहता है.गर्मी का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है.सुबह स्कूल जाते समय तो मौसम थोड़ा राहत भरा रहता है, लेकिन छुट्टी के बाद घर लौटते समय बच्चों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ता है.हालांकि झारखंड सरकार के आदेश पर कोयलांचल क्षेत्र के लगभग सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है,जिससे बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी राहत के साथ ली है.

वही सीसीएल क्षेत्र की कोयला खदानों में काम करने वाले मजदूरों को भीषण गर्मी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. खदानों में काम करते समय तेज धूप और गर्मी के कारण मजदूरों का पसीना छूट रहा है, जिससे उनकी कार्यक्षमता और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है.स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वर्षों बाद अप्रैल महीने में इतनी तेज गर्मी देखने को मिल रही है.लोगों को आशंका है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है.भीषण गर्मी का असर जल स्रोतों पर भी साफ दिखाई दे रहा है.क्षेत्र की प्रमुख नदियां, तालाब, कुएं और नाले सूखने लगे हैं.खासकर बचरा दामोदर और बचरा सपही नदियों से होने वाली पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है.

ग्रामीण इलाकों में कई कुएं सूखने की कगार पर हैं और कई चापाकल खराब पड़े हैं,जिससे पेयजल संकट गहराता जा रहा है.पेयजल संकट से निपटने के लिए बचरा दामोदर नदी में चेकडैम निर्माण का कार्य किया जा रहा है. इसके साथ ही सीसीएल प्रबंधन भी जल संकट को कम करने के लिए विभिन्न उपायों पर काम कर रहा है.मौसम विभाग ने मौजूदा हालात को देखते हुए आने वाले दिनों में गर्मी और जल संकट और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है.पूर्व मे ही मौसम विभाग ने 19 अप्रैल से 31 मई तक भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है. फिलहाल कोयलांचल क्षेत्र के लोग इस भीषण गर्मी से बचने के लिए हर संभव उपाय अपना रहे हैं,जैसे घरों में रहना,पानी का अधिक सेवन करना और जरूरी कामों के लिए ही बाहर निकलना.अगर यही हाल रहा, तो आने वाले दिनों में यह गर्मी क्षेत्र के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है.

यह भी पढ़ें: सीआईएसएफ एनके एरिया ने कार्रवाई कर केडीएच क्षेत्र से 1.07 टन अवैध कोयला किया जब्त, बाइक भी पकड़ी गई

संबंधित सामग्री

घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा

झारखंड

घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा

पृथ्वी दिवस पर पर्यावरणविद डॉ. कौशल ने वृक्षों को बांधी वन राखी: स्वस्थ होकर लौटे और दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

झारखंड

पृथ्वी दिवस पर पर्यावरणविद डॉ. कौशल ने वृक्षों को बांधी वन राखी: स्वस्थ होकर लौटे और दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

जेईई मेंस में एमके डीएवी के प्रणय प्रत्यूष और श्रेया पांडेय ने शानदार प्रदर्शन कर लहराया परचम

झारखंड

जेईई मेंस में एमके डीएवी के प्रणय प्रत्यूष और श्रेया पांडेय ने शानदार प्रदर्शन कर लहराया परचम

श्रेया पांडेय 99.48 परसेंटाइल और प्रणय प्रत्यूष ने 99.15 परसेंटाइल किया हासिल

पश्चिम बंगाल मतदान से पहले TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, इस मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार 

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल मतदान से पहले TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, इस मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार 

भरनो में पेयजल समस्या को लेकर बैठक,खराब चापानल-जलमीनार की सूचना तुरंत देने के निर्देश

झारखंड

भरनो में पेयजल समस्या को लेकर बैठक,खराब चापानल-जलमीनार की सूचना तुरंत देने के निर्देश