Engineer ने ऑर्डर किया 1 लाख 86 हजार का फोन, डीलिवरी होने पर डब्बे में मिले मार्बल के कई टुकड़े

By : Jeevan Verma
Engineer ने ऑर्डर किया 1 लाख 86 हजार का फोन, डीलिवरी होने पर डब्बे में मिले मार्बल के कई टुकड़े

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
बेंगलूरू में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ धोखा धड़ी व चौंकाने वाला मामला सामने आया है. खबर में दावा किया गया है कि 1 लाख 86 हजार रुपये का ऑनलाइन भुगतान करके ई-कॉमर्स कंपनी से सैमसंग गैलेक्सी का 7 स्मार्ट फोन मंगाया गया था, लेकिन स्मार्ट फोन में जो डिब्बा मिला उसे खोलने पर केवल पत्थर का टुकड़ा मिला. पुलिस के अनुसार येलचेनह्लली के रहने वाले प्रेमनानंद ने फोन ऑर्डर किया था व इस घटना के बाद उसने पुलिस से शिकायत दर्ज करवाई. शिकायत के अनुसार 14 अक्टूबर को एक ई-कॉमर्स मंच से फोन की खरीदारी की गई थी और क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन भुगतान किया गया था. फोन के आपुर्ति के नाम पर 19 अक्टूबर के शाम को करीब 4.16 में एक डब्बा प्राप्त हुआ, डब्बे को खोलते समय एक वीडियो बनाया गया जिसमें फोन के जगह एक सफेद रंग का चौकोर टाइल्स का टुकड़ा देखकर चौंक गए. 

NCRP में दर्ज कराई शिकायत
प्रेमनानंद ने पहले राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) में शिकायत दर्ज करवाई बाद में स्थानीय पुलिस से संपर्क किया गया. फिर बीएनएस की धारा 318 के तहत धोखाधड़ी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66डी (कंप्यूटर संसाधनों का उपयोग करके धोखाधड़ी) के तहत FIR दर्ज करवाई गई. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है, इस खबर से पूरे सोशल मीडिया में हंगामा मचा हुआ है. इंटरनेट यूजर्स ई कॉमर्स कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ेंः- अटपटे बयान के बावजूद नीतिश कुमार के प्रति महिलाओं के झुकाव की आखिर क्या है वजह? आइए जानते हैं..

संबंधित सामग्री

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

कमाण्डेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर सीआईएसएफ एवं सीसीएल सुरक्षागार्ड की संयुक्त टीम ने 05 नंबर पीपल धोरा बस्ती क्षेत्र में छापेमारी की.

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल 3 नए जज मिलेंगे. कल सुबह 10:15 बजे हाई कोर्ट परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. चीफ जस्टिस एमएस सोनक तीनों को पद की शपथ दिलाएंगे.

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

18 मार्च 2026 को पदमा चौक पर करीब 100 महिला-पुरुषों ने सूरज कुमार के शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटे गए 7,100 रुपये, मोबाइल, सतबरवा से लूटी गई पल्सर बाइक और चेहरे ढकने के कपड़े बरामद किए हैं.