न्यूज़11 भारत
एंटरटेनमेंट/डेस्क: बॉलीवुड की मशहुर अभिनेत्री रानी मुखर्जी के घर मातम छा गया है. रानी मुखर्जी की मां ने 22 सितंबर की दोपहर को 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. यशराज फिल्म्स की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी कर उनके निधन की पुष्टि की गई है. बयान में परिवार की ओर से इस मुश्किल और भावुक समय में लोगों से निजता बनाए रखने की अपील की गई है. साथ ही सभी से अनुरोध किया गया है कि परिवार की भावनाओं और निजी समय का सम्मान करें और उन्हें इस दुख से उबरने के लिए जरूरी वक्त दें.

दरअसल, रानी मुखर्जी के पति आदित्य चोपड़ा के यश राज फिल्म्स ने एक बयान जारी करते हुए लिखा कि, 'भारी मन के साथ हम बता रहे हैं कि रानी मुखर्जी की मां श्रीमती कृष्णा मुखर्जी (75 वर्षीय) का आज दोपहर निधन हो गया है. परिवार इस दुख के समय में आपसे प्राइवेसी बनाए रखने का अनुरोध करता है. आपके समर्थन, प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद.'