न्यूज़11 भारत
स्पोर्ट्स/डेस्क: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज मार्क वुड ने संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. मार्क वुड की रफ्तार के आगे अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के पसीने छूट जाते हैं. वह साल 2019 में इंग्लैंड के वनडे वर्ल्ड कप जीत का अहम हिस्सा तो रहे ही हैं. इसके अलावा 2022 में टी20 वर्ल्ड कप जीत में भी शामिल रह चुके हैं. लेकिन अब उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को लेकर एक अहम फैसला किया है. दरअसल, मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए मार्क वुड ने ऐलान किया कि वह अब इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलेंगे.
मार्क ने इसके पीछे की वजह भी बताई. उन्होंने कहा कि वह अब लड़ाई हार गए हैं और मेडिकल सलाह के कारण उन्हें यह फैसला लेना पड़ रहा है. जानकारी के मुताबिक, वुड बीते कुछ सालों से एक चोट को लेकर काफी ज्यादा परेशान थे. जिसमें पिछला एक साल उनके लिए और भी ज्यादा चोट के कारण परेशानी भरा रहा. मार्क वुड ने एक बयान में साफ बताया कि उन्होंने वापसी की कोशिश की थी, लेकिन सफल नहीं रहे. उन्होंने कहा, 'मैंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है. हालांकि, पिछला एक साल देखते हुए ये सरप्राइज की तरह नहीं होगा. मुझे ये लगा कि ये कॉन्ट्रैक्ट को अंत करने का सबसे सही समय है.'
मार्क वुड ने आगे कहा, 'मैंने हमेशा लड़ाई लड़ने और चोट से वापसी की कोशिश की ताकि लोगों को गलत साबित कर सकूं और बता सकूं की मैं क्या कर सकता हूं. दूर्भाग्यवश, मैं इस बार लड़ाई हार गया. मेडिकल सलाह के अनुसार मेरे लिए टेस्ट क्रिकेट और वनडे खेलना संभव नहीं है.'
अगर बात वुड के करियर कि करें तो उन्होंने अब तक इंग्लैंड के लिए 38 टेस्ट मैच खेलें हैं, जिनमें 119 विकेट उनके नाम है. वहीं, वनडे मैच में उन्होंने 70 मैचों में 80 विकेट अपने नाम किए हैं. मार्क वुड अपनी तेज गेंदबाजी के दम पर कुल 38 टी20 मैचों का प्रतिनिधित्व किया है और 54 विकेट ले चुके हैं.
यह भी पढ़ें : श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल