झारखंड हाई कोर्ट

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल 3 नए जज मिलेंगे. कल सुबह 10:15 बजे हाई कोर्ट परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. चीफ जस्टिस एमएस सोनक तीनों को पद की शपथ दिलाएंगे.

By : Ark Sahuliyar
झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड हाई कोर्ट को कल 3 नए जज मिलेंगे. कल सुबह 10:15 बजे हाई कोर्ट परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. चीफ जस्टिस एमएस सोनक तीनों को पद की शपथ दिलाएंगे. तीनों की नियुक्ति सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर से हुई है. मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा शपथ लेंगे. बता दें कि, मनोज प्रसाद गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अखिल कुमार साहिबगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व राम शर्मा डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रहे हैं. तीनों न्यायिक अधिकारियों के पास लंबा न्यायिक अनुभव है. नए जजों के आने के बाद हाई कोर्ट में जजों की संख्या 16 होगी. बता दें कि झारखंड हाई कोर्ट में कुल 25 जजों के पद स्वीकृत हैं. तीन नियुक्तियों के बाद भी 9 पद रिक्त रहेंगे. 

यह भी पढ़ें- सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

कमाण्डेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर सीआईएसएफ एवं सीसीएल सुरक्षागार्ड की संयुक्त टीम ने 05 नंबर पीपल धोरा बस्ती क्षेत्र में छापेमारी की.

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

18 मार्च 2026 को पदमा चौक पर करीब 100 महिला-पुरुषों ने सूरज कुमार के शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटे गए 7,100 रुपये, मोबाइल, सतबरवा से लूटी गई पल्सर बाइक और चेहरे ढकने के कपड़े बरामद किए हैं.