Benifits of metal tortoise
एक्सक्लूसिव

धातु का कछुआ घर में रखने से पहले जाने लें ये बातें, वरना फायदे के जगह हो सकता है नुकसान

 अक्सर लोग अपने घर पर क्रिस्टल या पितल का कछुआ सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के लिए रखते हैं. लेकिन कछुए को गलत दिशा में रखा जाए तो वह लाभ देने के जगह नुकसान पहुंचा सकता है.

By : Amisha Pathak
धातु का कछुआ घर में रखने से पहले जाने लें ये बातें, वरना फायदे के जगह हो सकता है नुकसान

न्यूज़11 भारत

लाइफस्टाइल/डेस्क:  अक्सर लोग अपने घर पर क्रिस्टल या पितल का कछुआ सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के लिए रखते हैं. लेकिन कई बार लोगों को यह जानकारी नहीं होती है कि कछुए को किस दिशा में रखना चाहिए. अगर कछुए को गलत दिशा में रखा जाए तो वह लाभ देने के जगह नुकसान पहुंचा सकता है. आइए जानते हैं घर में धातु का कछुआ रखने का सही तरीका क्या है और इन्हें रखने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

जानें गलत दिशा में रखने का नुकसान

  • अगर आप कछुए को पूर्व दिशा कि ओर रखते हैं, तो यह आपको उन लोगों से दूर कर सकते हैं. जो आपके लिए लाभकारी हैं.
  • पश्चिम दिशा में रखा कछुआ आपकी इच्छाओं को पूरा करने में रूकावट बन सकता है.
  • वहीं, अगर कछुआ उत्तर दिशा में हो तो आपके जीवन में बेहतर अवसर की गति धीमी पड़ सकती है.
  • साउथ-ईस्ट में रखा कछुआ आपके धन की गति को कम कर सकता है.
  • नॉर्थ-ईस्ट में रखा कछुआ आपके मन की गति और सोचने कि छमता कम कर सकता है.

कौन-सी जगह है सही ?

सबसे ज्यादा लाभकारी जगह शास्त्रों के अनुसार साउथ वेस्ट दिशा है. इसे भूमि तत्व की दिशा भी कहते हैं. यह दिशा इसलिए अच्छी और लाभकारी मानी जाती है क्योंकि यह जीवन में स्थिरता प्रदान करती है. इससे घर में सुख-समृद्धि और लोगों से संबंध अच्छे रहते हैं. इसके अलावा सबसे जरूरी बात है कि कछुए को साउथ-वेस्ट दिशा में उत्तर कि तरफ मुख करके रखें.

यह भी पढ़ें: घर पर झटपट बनाए 'Potato Noodle', स्वादिष्ट भी मजेदार भी