मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से युवा शतरंज खिलाड़ी अधिराज मित्रा ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से युवा शतरंज खिलाड़ी अधिराज मित्रा ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से युवा शतरंज खिलाड़ी अधिराज मित्रा ने की मुलाकात

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप 2025 में (अंडर-14) स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अधिराज मित्रा ने मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष जमशेदपुर के युवा शतरंज खिलाड़ी अधिराज मित्रा ने 07 से 16 नवंबर 2025 तक मलेशिया में आयोजित हुए राष्ट्रमंडल शतरंज प्रतिस्पर्धा के अनुभव साझा किए. उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में राष्ट्रमंडल देशों के कई शीर्ष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. 

मुख्यमंत्री को अधिराज मित्रा ने अवगत कराया कि वे लोयला स्कूल जमशेदपुर में 8वीं कक्षा के छात्र हैं.  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिराज मित्रा को अपनी ओर से हार्दिक बधाई दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य के खिलाड़ियों में खेल के प्रति जज्बा और प्रतिभा सराहनीय रहा है. झारखंड के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपने प्रदर्शन का लोहा मनवाते हुए राज्य का नाम रोशन कर दिखाया है. मुख्यमंत्री ने युवा शतरंज खिलाड़ी अधिराज मित्रा के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर अधिराज मित्रा की माता रुना मित्रा, पिता उत्तम मित्रा एवं कोच अभिषेक दास उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष चक्रधरपुर सन्नी उरांव ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

संबंधित सामग्री

ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट की घटना के बाद बड़ी कार्रवाई, शो कॉज नोटिस जारी, नए मरीज़ की भर्ती पर रोक

झारखंड

ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट की घटना के बाद बड़ी कार्रवाई, शो कॉज नोटिस जारी, नए मरीज़ की भर्ती पर रोक

रांची के ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट की घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री के आदेश पर रांची सिविल सर्जन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शो कॉज नोटिस जारी किया है.

खुद को IPS अधिकारी बताकर बिहार में करता था छापेमारी, मेदिनीनगर का रहने वाले पिंटू कुमार सहयोगी के साथ गिरफ्तार 

झारखंड

खुद को IPS अधिकारी बताकर बिहार में करता था छापेमारी, मेदिनीनगर का रहने वाले पिंटू कुमार सहयोगी के साथ गिरफ्तार 

बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि मेदिनीनगर का रहने वाला पिंटू कुमार खुद को IPS अधिकारी बता कर बिहार के औरंगाबाद में छापेमारी कर रहा था.

बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू-धंसान, छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर बना गोफ 

झारखंड

बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू-धंसान, छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर बना गोफ 

बाघमारा में एक बार फिर भू-धंसान हुआ है. कतरास के छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर गोफ बन गया है.

नियुक्ति की मांग को लेकर माध्यमिक आचार्य के सफल अभ्यर्थियों ने पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र 

झारखंड

नियुक्ति की मांग को लेकर माध्यमिक आचार्य के सफल अभ्यर्थियों ने पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र 

बंधु तिर्की ने संबंधित विभाग के मंत्री से मुलाकात कर विषय से अवगत कराने का दिया आश्वासन 

Iran के राष्ट्रपति की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने BRICS बाज़ार का किया दौरा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी रही साथ

देश-विदेश

Iran के राष्ट्रपति की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने BRICS बाज़ार का किया दौरा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी रही साथ

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने अपने पति हसन मजीदी के साथ नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय में ब्रिक्स बाज़ार का दौरा किया.