बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे मशीन की सुविधा शुरू, लोगों में खुशी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे मशीन की सुविधा शुरू, लोगों में खुशी

प्रमोद कुमार/न्यूज़11भारत

बरवाडीह/डेस्क:  बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब एक्स-रे मशीन की सुविधा शुरू हो गई है. इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी. खासकर सड़क दुर्घटना, आपातकालीन स्थिति एवं अन्य जांच के लिए अब मरीजों को दूसरे जिले या दूरस्थ अस्पतालों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा.बताया जाता है कि इस सुविधा को शुरू कराने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने लगातार प्रयास किया था. 

फरवरी 2025 में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बरवाडीह पूर्वी पँचायत सामिति सदस्य प्रवीण कुमार ने मांग पत्र सौंपकर बरवाडीह में एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई थी. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा पहल करते हुए एक्स-रे मशीन अधिष्ठापित की गई और अब मशीन कार्यरत भी हो चुकी है.स्थानीय लोगों ने कहा कि पहले छोटी-बड़ी चोट या जांच के लिए मरीजों को लगभग 28 से 30 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों की परेशानी होती थी. अब बरवाडीह में ही जांच सुविधा उपलब्ध होने से गरीब एवं ग्रामीण मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा.सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी उपलब्धि है और आगे भी स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रयास जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: बुंडू मंडा पूजा महोत्सव को लेकर जनप्रतिनिधियों को दिया गया आमंत्रण, 28 मई को होगा भव्य मंडा पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

संबंधित सामग्री

काम लिया है तो पद सृजित करे सरकार, पद आसमान से नहीं टपकते: हाई कोर्ट

काम लिया है तो पद सृजित करे सरकार, पद आसमान से नहीं टपकते: हाई कोर्ट

झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य में वर्षों से संविदा या पीस-रेट पर काम कर रहे कर्मचारियों के हक में एक बड़ा फैसला सुनाया है.

पहली पत्नी की हत्या में पति की उम्रकैद बरकरार, दूसरी पत्नी को साक्ष्यों के अभाव में किया बरी

पहली पत्नी की हत्या में पति की उम्रकैद बरकरार, दूसरी पत्नी को साक्ष्यों के अभाव में किया बरी

झारखंड उच्च न्यायालय ने पहली पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के एक गंभीर मामले में अपना महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है.

RJD नेता कैलाश यादव हत्याकांड में पूर्व मुखिया और दो बेटों को हाईकोर्ट से झटका, जमानत अर्जी खारिज

RJD नेता कैलाश यादव हत्याकांड में पूर्व मुखिया और दो बेटों को हाईकोर्ट से झटका, जमानत अर्जी खारिज

गिरिडीह के चर्चित आरजेडी नेता कैलाश यादव हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व मुखिया सुखदेव राय और उनके दो बेटों राजेश राय व विक्की राय को झारखंड हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली है.

सजा पूरी होने के बाद भी जेल में रही महिला, कॉन्स्टेबल पर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप, हाईकोर्ट ने गृह सचिव को किया तलब

सजा पूरी होने के बाद भी जेल में रही महिला, कॉन्स्टेबल पर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप, हाईकोर्ट ने गृह सचिव को किया तलब

झारखंड हाईकोर्ट में एक महिला को सजा पूरी होने के बाद भी हिरासत में रखे जाने और हजारीबाग स्थित डिटेंशन सेंटर में उसके साथ कथित यौन शोषण के मामले की सुनवाई हुई.

मालगाड़ी की चपेट में आने से रेल टेक्नीशियन का पैर कटा, राउरकेला रेफर, ट्रैक्शन ऑफिस के पास हुआ हादसा

मालगाड़ी की चपेट में आने से रेल टेक्नीशियन का पैर कटा, राउरकेला रेफर, ट्रैक्शन ऑफिस के पास हुआ हादसा

ट्रैक पार करते समय डाउन लाइन पर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से हादसा हुआ. रेलकर्मी अभिनाश गोपालगंज, का रहने वाला है