मुमताज अहमद/न्यूज11 भारत
पिपरवार/डेस्क: यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के पिपरवार क्षेत्रीय कार्यालय में संयुक्त मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष मंडली ने सामूहिक रूप से की.अध्यक्ष मंडली में रविंद्रनाथ सिंह,अरविंद शर्मा,इस्लाम अंसारी,भीम प्रसाद मेहता,ओमप्रकाश प्रजापति,कासिम उर्फ मुन्ना, अनिल कुंवर तथा इकबाल हुसैन शामिल रहे.बैठक में मुख्य रूप से दो महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई.जिसमे कोल इंडिया में लंबे समय से लंबित 12वें जेबीसीसीआई के गठन की मांग को लेकर 1 जुलाई को 'मांग दिवस' मनाने का निर्णय लिया गया.साथ ही केंद्र सरकार द्वारा लागू चारों श्रम संहिताओं के विरोध में मजदूरों की आवाज को संगठित रूप से बुलंद करने की रणनीति तैयार की गई.
बैठक में संयुक्त मोर्चा ने आंदोलन की विस्तृत रूपरेखा तय करते हुए निर्णय लिया कि सोमवार, 29 जून से क्षेत्र भर में गेट मीटिंग एवं पिट मीटिंग का अभियान शुरू किया जाएगा.तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8 बजे अशोक पीट कार्यालय,10 बजे अशोक वर्कशॉप तथा 11 बजे बचरा साइडिंग में गेट एवं पिट मीटिंग आयोजित होगी.वहीं मंगलवार 30 जून को सुबह 6:00 बजे पिपरवार पीट कार्यालय,8 बजे पिपरवार वर्कशॉप,10 बजे सीएचपी तथा 11 बजे राजधर साइडिंग में संयुक्त मोर्चा की ओर से गेट मीटिंग आयोजित की जाएगी.
इन बैठकों में संयुक्त मोर्चा के सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी, विभिन्न इकाइयों के नेता एवं बड़ी संख्या में मजदूर शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा करेंगे.बैठक में धनेश्वर गंझू, मोहम्मद रहमतुल्ला,हरिश्चंद्र राम, संतोष दास,शंकर मुखर्जी, आनंद मुंडा,मोहम्मद जैनुल, बद्री प्रसाद साव,निरंजन प्रजापति,अजय यादव, अनिल सिंह,अनिमेष कुमार,एसडी महतो,सुखदेव राम,कय्यूम अंसारी, मोहम्मद कुर्बान,रामचंद्र उरांव,गांधी राम साहू, मृत्युंजय लाहा,बंटी मोदी, श्याम सुंदर महतो,मोहम्मद सिराजुद्दीन,कुंवर महतो, निर्मल सिंह,भीम प्रकाश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: केडीएच खदान के बंद गोफ में 19 वर्षीय युवक ने लगाई छलांग, देर रात तक चलता रहा तलाश अभियान