Khalid Bangali, accused in the Shamsher shooting i

शमशेर गोलीकांड का आरोपी खालिद बंगाली गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

नामकुम थाना क्षेत्र के सामलौंग में 10 जून को हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी मो. खालिद उर्फ खालिद बंगाली को गिरफ्तार कर लिया है.

By : Vaibhaw Vikram
शमशेर गोलीकांड का आरोपी खालिद बंगाली गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
नामकुम थाना क्षेत्र के सामलौंग में 10 जून को हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी मो. खालिद उर्फ खालिद बंगाली को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं.

पुलिस के अनुसार, घायल शमशेर और उसके पिता सऊद आलम के साथ मो. खालिद का पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी. पुलिस का कहना है कि उसी रंजिश का बदला लेने के उद्देश्य से खालिद ने 10 जून को सामलौंग में शमशेर पर गोली चला दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. गोलीबारी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नामकुम क्षेत्र के कुटियातु स्थित आर्मी ग्राउंड के पास कुछ अपराधी जमा होकर किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की. पुलिस को देखते ही कुछ लोग भाग निकले, जबकि मो. खालिद उर्फ खालिद बंगाली को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसके साथ इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे. साथ ही फरार अन्य आरोपियों की तलाश में भी छापेमारी जारी है.

यह भी पढ़ें: घाघरा खेत से घर लौटने ही वाले थे देवराज, तभी आसमान से बरसी मौत; वज्रपात ने उजाड़ दिया हंसता-खेलता परिवार

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.