चतरा पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: 1 करोड़ 36 लाख का 912 किलो अवैध डोडा जब्त, तस्कर फरार

Major strike by Chatra Police: 912 kg of illegal p

चतरा पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: 1 करोड़ 36 लाख का 912 किलो अवैध डोडा जब्त, तस्कर फरार

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चतरा पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने लावालौंग इलाके में छापेमारी कर करीब 1 टन अवैध डोडा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 36 लाख रुपये बताई

चतरा पुलिस की बड़ी स्ट्राइक 1 करोड़ 36 लाख का 912 किलो अवैध डोडा जब्त तस्कर फरार

न्यूज11 भारत
चतरा/डेस्क:
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चतरा पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने लावालौंग इलाके में छापेमारी कर करीब 1 टन अवैध डोडा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 36 लाख रुपये बताई जा रही है. हालांकि, पुलिस को चकमा देकर तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब रहे. सिमरिया एसडीपीओ शुभम नागरगोजे भाउसाहब को गुप्त सूचना मिली थी कि लावालौंग के ग्राम होसिर (धनियोना) निवासी जंगाली गंझू के पुराने मिट्टी के मकान में तस्करों ने भारी मात्रा में डोडा डंप कर रखा है. एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआई विधायक प्रसाद यादव और पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर पर छापा मारा. 

मौके से 912 किलोग्राम डोडा और आरोपी का बैंक पासबुक बरामद किया गया. यह खेप लावालौंग से मनातू और पलामू के रास्ते उत्तर प्रदेश भेजी जानी थी. एसडीपीओ शुभम नागरगोजे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सख्त लहजे में कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मामले में लावालौंग थाने में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत प्राथमिकी (कांड सं-02/2026) दर्ज कर ली गई है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें: परिसीमन के खिलाफ 2 अगस्त को आदिवासी महा जुटान रैली, लाखों लोगों के शामिल होने का दावा

संबंधित सामग्री

रांची के लालपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग का एंगल भी जांच के दायरे में

झारखंड

रांची के लालपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग का एंगल भी जांच के दायरे में

राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. युवक का शव उसके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला.

बिष्टुपुर के डीडी क्लब के बाहर पुलिस के सामने चाकूबाजी, दो युवक गंभीर; कानून-व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

झारखंड

बिष्टुपुर के डीडी क्लब के बाहर पुलिस के सामने चाकूबाजी, दो युवक गंभीर; कानून-व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन (डीडी) क्लब के बाहर शनिवार देर रात हुई चाकूबाजी की घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

पिपरवार क्षेत्र में गेट मीटिंग, पिट मीटिंग और नारेबाजी के जरिए मजदूर करेंगे आंदोलन, संयुक्त मोर्चा ने बनाई रणनीति

झारखंड

पिपरवार क्षेत्र में गेट मीटिंग, पिट मीटिंग और नारेबाजी के जरिए मजदूर करेंगे आंदोलन, संयुक्त मोर्चा ने बनाई रणनीति

यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के पिपरवार क्षेत्रीय कार्यालय में संयुक्त मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष मंडली ने सामूहिक रूप से की.

केडीएच खदान के बंद गोफ में 19 वर्षीय युवक ने लगाई छलांग, देर रात तक चलता रहा तलाश अभियान

झारखंड

केडीएच खदान के बंद गोफ में 19 वर्षीय युवक ने लगाई छलांग, देर रात तक चलता रहा तलाश अभियान

खलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल एनके एरिया के करकट्टा विश्रामपुर स्थित केडीएच परियोजना की बंद खदान के गोफ में रविवार अपराह्न करीब चार बजे एक 19 वर्षीय स्थानीय युवक कूद गया.

बहरागोड़ा भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री राजेश महतो से की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

झारखंड

बहरागोड़ा भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री राजेश महतो से की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के लोधाशोली स्थित कार्यालय में पश्चिम बंगाल सरकार के पशु संसाधन विकास एवं मत्स्य