सुजीत सिन्हा गिरोह पर बड़ी कार्रवाई.. हथियार तस्करी, पाकिस्तान कनेक्शन और धमकी की साजिश का खुलासा

सुजीत सिन्हा गिरोह पर बड़ी कार्रवाई.. हथियार तस्करी, पाकिस्तान कनेक्शन और धमकी की साजिश का खुलासा

कोयलांचल शांति सेना के नाम पर इस पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहा था सुजीत सिन्हा

सुजीत सिन्हा गिरोह पर बड़ी कार्रवाई हथियार तस्करी पाकिस्तान कनेक्शन और धमकी की साजिश का खुलासा

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची में अपराध और हथियार तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुजीत सिन्हा गिरोह का पर्दाफाश किया है. गिरोह पर पाकिस्तान कनेक्शन, अवैध हथियारों की डीलिंग, और व्यापारियों को धमकी देने जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं.

पुलिस के अनुसार, सुजीत सिन्हा कोयलांचल शांति सेना के नाम पर इस पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहा था. इस कार्रवाई में उसकी पत्नी रिया सिन्हा को भी गिरफ्तार किया गया है, जो गिरोह के संचालन में उसकी सहयोगी बताई जा रही है.

पाकिस्तान कनेक्शन और अवैध फंडिंग का खुलासा
जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह को फंडिंग पाकिस्तान से हो रही थी और यह पैसा पंजाब के रास्ते झारखंड तक पहुंचाया जाता था. पुलिस ने पुष्टि की है कि यह पैसा आर्म्स डीलिंग के जरिए पाकिस्तान भेजा जा रहा था.

हथियार बरामद, पाकिस्तान में बनी पिस्टल शामिल
छापेमारी के दौरान पुलिस ने पाकिस्तान निर्मित तीन पिस्तौल जब्त की हैं. साथ ही, कई डिजिटल साक्ष्य भी हाथ लगे हैं, जिनमें हथियारों की डिलीवरी, धमकी भरे वीडियो, और गिरोह के सदस्यों के बीच संवाद शामिल हैं.

प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा के बीच गठजोड़
सूत्रों के अनुसार, इस आपराधिक गठजोड़ में प्रिंस खान का नाम भी सामने आया है, जो इस गिरोह की अहम कड़ी माना जा रहा है. बबलू खान और एनामुल हक के जरिए सुजीत सिन्हा की प्रिंस खान से सीधे संपर्क की पुष्टि हुई है.

बबलू खान हथियारों की डिलीवरी में अहम भूमिका निभा रहा था, और गिरोह वीडियो बनाकर दूसरे अपराधियों को डराने की रणनीति अपनाता था.

युवतियों के जरिए भी होती थी डिलीवरी
चौंकाने वाली बात यह है कि गिरोह द्वारा महिलाओं और युवतियों के जरिए भी हथियारों की डिलीवरी करवाई जा रही थी, ताकि शक न हो और पुलिस की निगरानी से बचा जा सके.

पुलिस की सतर्कता से बड़ा नेटवर्क हुआ बेनकाब
रांची पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से इस बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है. अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं और जांच अभी जारी है.

ये भी पढ़ें- बिहार चुनाव: JDU की पूर्व विधायक आशा देवी और कुंवर सेना अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सैकड़ों समर्थकों के साथ BJP में हुए शामिल

 

संबंधित सामग्री

रांची के लालपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग का एंगल भी जांच के दायरे में

झारखंड

रांची के लालपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग का एंगल भी जांच के दायरे में

राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. युवक का शव उसके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला.

बिष्टुपुर के डीडी क्लब के बाहर पुलिस के सामने चाकूबाजी, दो युवक गंभीर; कानून-व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

झारखंड

बिष्टुपुर के डीडी क्लब के बाहर पुलिस के सामने चाकूबाजी, दो युवक गंभीर; कानून-व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन (डीडी) क्लब के बाहर शनिवार देर रात हुई चाकूबाजी की घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

पिपरवार क्षेत्र में गेट मीटिंग, पिट मीटिंग और नारेबाजी के जरिए मजदूर करेंगे आंदोलन, संयुक्त मोर्चा ने बनाई रणनीति

झारखंड

पिपरवार क्षेत्र में गेट मीटिंग, पिट मीटिंग और नारेबाजी के जरिए मजदूर करेंगे आंदोलन, संयुक्त मोर्चा ने बनाई रणनीति

यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के पिपरवार क्षेत्रीय कार्यालय में संयुक्त मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष मंडली ने सामूहिक रूप से की.

केडीएच खदान के बंद गोफ में 19 वर्षीय युवक ने लगाई छलांग, देर रात तक चलता रहा तलाश अभियान

झारखंड

केडीएच खदान के बंद गोफ में 19 वर्षीय युवक ने लगाई छलांग, देर रात तक चलता रहा तलाश अभियान

खलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल एनके एरिया के करकट्टा विश्रामपुर स्थित केडीएच परियोजना की बंद खदान के गोफ में रविवार अपराह्न करीब चार बजे एक 19 वर्षीय स्थानीय युवक कूद गया.

बहरागोड़ा भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री राजेश महतो से की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

झारखंड

बहरागोड़ा भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री राजेश महतो से की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के लोधाशोली स्थित कार्यालय में पश्चिम बंगाल सरकार के पशु संसाधन विकास एवं मत्स्य