अब सफर होगा और भी आसान! छठ पूजा को लेकर पश्चिम रेलवे चलाएगा 6 स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट

अब सफर होगा और भी आसान! छठ पूजा को लेकर पश्चिम रेलवे चलाएगा 6 स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट

अब सफर होगा और भी आसान छठ पूजा को लेकर पश्चिम रेलवे चलाएगा 6 स्पेशल ट्रेनें जानें रूट

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
छठ पूजा के अवसर पर बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने यात्रियों के लिए छह जोड़ी अनारक्षित त्योहारी स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया हैं. ये ट्रेनें विभिन्न मार्गों पर विशेष किराए पर संचालित की जाएंगी और छठ पर्व की तैयारियों के बीच यात्रियों के लिए यात्रा को सुविधाजनक बनाएंगी.

बांद्रा टर्मिनस- पटना मार्ग
पश्चिम रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस से पटना तक विशेष ट्रेन सेवा शुरू की हैं. ट्रेन संख्या 09009 बांद्रा टर्मिनस से रात 9:20 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 11 बजे पटना पहुंचेगी. इसका संचालन 22 से 24 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा. वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 09010 पटना से 2 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 5 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी, जिसका संचालन 24 से 26 अक्टूबर 2025 तक होगा.

इस मार्ग पर मुख्य ठहराव बोरीवली, पालघर, वलसाड, नंदुरबार, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, प्रयागराज, बक्सर, आरा, दानापुर आदि स्टेशन शामिल हैं. इन ट्रेनों में केवल जनरल और द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे.

उधना-जयनगर/समस्तीपुर मार्ग
भीड़ को ध्यान में रखते हुए पहले समस्तीपुर तक चल रही ट्रेन अब जयनगर तक विस्तारित कर दी गई हैं. ट्रेन संख्या 09091 उधना से 14:15 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 9:00 बजे जयनगर पहुंचेगी. इसका संचालन 27 अक्टूबर 2025 को होगा. वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 09092 जयनगर से 12:00 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन 03:35 बजे उधना पहुंचेगी. इसका संचालन 23 से 29 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा.

इस मार्ग के मुख्य ठहराव भुसावल, इटारसी, जबलपुर, प्रयागराज, पटना, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी आदि स्टेशन हैं.

इसके अलावा उधना से ट्रेन संख्या 09093 और 09094 भी विशेष सेवा के लिए चलेंगी. ट्रेन संख्या 09093 दोपहर 12 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 8:30 बजे जयनगर पहुंचेगी. वहीं वापसी ट्रेन संख्या 09094 जयनगर से 23:30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 13:30 बजे उधना पहुंचेगी.
उधना से ट्रेन संख्या 09001 और 09002 समस्तीपुर के लिए सुबह 9 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 22:35 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी. वापसी में 09002 ट्रेन 02:15 बजे समस्तीपुर से रवाना होकर अगले दिन 15:35 बजे उधना पहुंचेगी. इस मार्ग के मुख्य ठहराव में वडोदरा, रतलाम, उज्जैन, भोपाल (संत हिरदाराम नगर), सागर, कटनी, प्रयागराज, पटना, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर शामिल हैं.

अंकलेश्वर-समस्तीपुर मार्ग
ट्रेन संख्या 09157 अंकलेश्वर से दोपहर 15:40 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 05:30 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी. इसका संचालन 23 और 24 अक्टूबर 2025 को होगा. वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 09158 समस्तीपुर से 08:30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 02:30 बजे अंकलेश्वर पहुंचेगी. इसका संचालन 25 और 26 अक्टूबर 2025 को होगा.

इस ट्रेन का मुख्य ठहराव वडोदरा, दाहोद, रतलाम, उज्जैन, भोपाल, कटनी, प्रयागराज, पटना, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर आदि हैं.

साबरमती-मुजफ्फरपुर मार्ग
ट्रेन संख्या 09483 साबरमती से रात 23:30 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 07:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. इसका संचालन 22 से 25 अक्टूबर 2025 तक होगा. वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 09484 मुजफ्फरपुर से प्रतिदिन 10:30 बजे रवाना होकर अगले दिन 22:00 बजे साबरमती पहुंचेगी. इसका संचालन 24 से 27 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा.

इसका मुख्य ठहराव- महेसाणा, आबू रोड, अजमेर, जयपुर, आगरा, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर आदि हैं.    

यह भी पढ़े: दिल्ली पुलिस ने रोहिणी में किया बड़ा एनकाउंटर, बिहार का कुख्यात ‘सिग्मा गैंग’ खत्म
 

संबंधित सामग्री

रांची के लालपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग का एंगल भी जांच के दायरे में

झारखंड

रांची के लालपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग का एंगल भी जांच के दायरे में

राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. युवक का शव उसके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला.

बिष्टुपुर के डीडी क्लब के बाहर पुलिस के सामने चाकूबाजी, दो युवक गंभीर; कानून-व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

झारखंड

बिष्टुपुर के डीडी क्लब के बाहर पुलिस के सामने चाकूबाजी, दो युवक गंभीर; कानून-व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन (डीडी) क्लब के बाहर शनिवार देर रात हुई चाकूबाजी की घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

पिपरवार क्षेत्र में गेट मीटिंग, पिट मीटिंग और नारेबाजी के जरिए मजदूर करेंगे आंदोलन, संयुक्त मोर्चा ने बनाई रणनीति

झारखंड

पिपरवार क्षेत्र में गेट मीटिंग, पिट मीटिंग और नारेबाजी के जरिए मजदूर करेंगे आंदोलन, संयुक्त मोर्चा ने बनाई रणनीति

यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के पिपरवार क्षेत्रीय कार्यालय में संयुक्त मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष मंडली ने सामूहिक रूप से की.

केडीएच खदान के बंद गोफ में 19 वर्षीय युवक ने लगाई छलांग, देर रात तक चलता रहा तलाश अभियान

झारखंड

केडीएच खदान के बंद गोफ में 19 वर्षीय युवक ने लगाई छलांग, देर रात तक चलता रहा तलाश अभियान

खलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल एनके एरिया के करकट्टा विश्रामपुर स्थित केडीएच परियोजना की बंद खदान के गोफ में रविवार अपराह्न करीब चार बजे एक 19 वर्षीय स्थानीय युवक कूद गया.

बहरागोड़ा भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री राजेश महतो से की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

झारखंड

बहरागोड़ा भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री राजेश महतो से की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के लोधाशोली स्थित कार्यालय में पश्चिम बंगाल सरकार के पशु संसाधन विकास एवं मत्स्य