ड्रोन के ज़रिए पाकिस्तान से पहुंच रहे हथियार.. बाबूलाल मरांडी ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

Weapons arriving from Pakistan via drones

ड्रोन के ज़रिए पाकिस्तान से पहुंच रहे हथियार.. बाबूलाल मरांडी ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

ड्रोन के ज़रिए पाकिस्तान से पहुंच रहे हथियार बाबूलाल मरांडी ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि राजधानी रांची में पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हथियार और गोलियां मंगाई जा रही हैं, जिनका उपयोग अपराधों में किया जा रहा है. ये हथियार पंजाब के मोगा मार्ग से भारत में प्रवेश कर रहे हैं. बताया गया है कि इन हथियारों का इस्तेमाल रांची सहित देश के विभिन्न हिस्सों में बड़े कारोबारियों, पूंजीपतियों और व्यवसायियों को धमकाकर उनसे रंगदारी वसूलने के लिए किया जा रहा है. मरांडी ने कहा कि यह घटना पुलिस के खुफिया तंत्र की नाकामी को उजागर करती है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि रांची में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार और गोलियां मंगा कर अपराध किए जा रहे हैं. ये हथियार पंजाब के मोगा के रास्ते भारत लाए जा रहे हैं. इन हथियारों का इस्तेमाल रांची समेत देश के कई हिस्सों में बड़े कारोबारियों, पूंजीपतियों और व्यवसायियों को डराकर रंगदारी वसूली के लिए किया जा रहा है. यह मामला पुलिस के खुफिया तंत्र की विफलता को उजागर करता है.

पूरे प्रदेश में रंगदारी और वसूली से व्यवसायी वर्ग त्रस्त हो चुका है. स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि धनबाद में ठेले-खोमचे वालों से लेकर बड़े प्रतिष्ठानों तक से खुलेआम रंगदारी वसूली की जा रही है. कोयलांचल, बोकारो, जमशेदपुर, राजधानी रांची समेत अन्य शहरों में व्यवसायी वर्ग आतंक और असुरक्षा के माहौल में जी रहा है. कई लोग तो अपने प्रतिष्ठानों से मोबाइल नंबर हटाने पर मजबूर हो गए हैं, जबकि कुछ ने तो भय के कारण कारोबार बंद कर राज्य से पलायन तक कर लिया है.

सवाल यह है कि पुलिस को इस पूरे गिरोह की भनक क्यों नहीं लगी? या वसूली में हिस्सेदारी की वज़ह से ही पुलिस पाकिस्तान से हथियार आयात करने वाले गिरोह को संरक्षण देती आई है? पुलिस अमले के जिस डीजीपी का मुख्य उद्देश्य ही वसूली करना हो, उसकी संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता. Hemant Soren जी, इस गंभीर प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराएं और आवश्यक कारवाई सुनिश्चित करें.

ये भी पढ़ें- जनप्रतिनिधियों के फोन कॉल को इग्नोर कर रहे राज्य के अधिकारी: बाबूलाल मरांडी

 

संबंधित सामग्री

रांची के लालपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग का एंगल भी जांच के दायरे में

झारखंड

रांची के लालपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग का एंगल भी जांच के दायरे में

राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. युवक का शव उसके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला.

बिष्टुपुर के डीडी क्लब के बाहर पुलिस के सामने चाकूबाजी, दो युवक गंभीर; कानून-व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

झारखंड

बिष्टुपुर के डीडी क्लब के बाहर पुलिस के सामने चाकूबाजी, दो युवक गंभीर; कानून-व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन (डीडी) क्लब के बाहर शनिवार देर रात हुई चाकूबाजी की घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

पिपरवार क्षेत्र में गेट मीटिंग, पिट मीटिंग और नारेबाजी के जरिए मजदूर करेंगे आंदोलन, संयुक्त मोर्चा ने बनाई रणनीति

झारखंड

पिपरवार क्षेत्र में गेट मीटिंग, पिट मीटिंग और नारेबाजी के जरिए मजदूर करेंगे आंदोलन, संयुक्त मोर्चा ने बनाई रणनीति

यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के पिपरवार क्षेत्रीय कार्यालय में संयुक्त मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष मंडली ने सामूहिक रूप से की.

केडीएच खदान के बंद गोफ में 19 वर्षीय युवक ने लगाई छलांग, देर रात तक चलता रहा तलाश अभियान

झारखंड

केडीएच खदान के बंद गोफ में 19 वर्षीय युवक ने लगाई छलांग, देर रात तक चलता रहा तलाश अभियान

खलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल एनके एरिया के करकट्टा विश्रामपुर स्थित केडीएच परियोजना की बंद खदान के गोफ में रविवार अपराह्न करीब चार बजे एक 19 वर्षीय स्थानीय युवक कूद गया.

बहरागोड़ा भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री राजेश महतो से की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

झारखंड

बहरागोड़ा भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री राजेश महतो से की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के लोधाशोली स्थित कार्यालय में पश्चिम बंगाल सरकार के पशु संसाधन विकास एवं मत्स्य