न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में मौसम लगातार करवट लेती हुई नजर आ रही है. कहीं बारिश तो कहीं कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है. झारखंड के कुछ जिले जैसे खूंटी, लोहरदगा और गुमला में हर शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है. बढ़ती ठंड को देखकर सभी कॉग शाम के समय जल्द अपने घरों में घुस जा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार, इन इलाकों में अधिकांश घर मिट्टी के बने हुए. इन क्षेत्रों में पक्के मकान की संख्या कम होने की वजह से यहां के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, यहां का तापमान 15 डिग्री के आसपास बना हुआ है. इसके अलावा मौसम विभाग के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड के कई जिलों में आज भी बारिश होने की संभावना है. तो चलिए जानते हैं आज झारखंड का मौसम कैसा रहने वाला है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें, झारखंड में पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री रांची के नामकुम में दर्ज किया गया है. वहीं, सबसे अधिक तापमान 36.3 सरायकेला में दर्ज किया गया है. वहीं बात करें, राजधानी रांची की तो, रांची का न्यूनतम तापमान तापमान 17.4 डिग्री, वहीं जमशेदपुर का 20.4 , बोकारो 19.1, चाईबासा 19.2, खूंटी 18.2 व लोहरदगा 17.6 डिग्री दर्ज की गया है.
मौसम विभाग के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड के आज पूर्वी और दक्षिणी जिले जैसे देवघर, गोड्डा, दुमका, पाकुड़, जामताड़ा, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, रांची और रामगढ़ में वज्रपात के साथ भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है. वहीं आज झारखंड में आज पूर्वी जिलों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. इस जिलों में देवघर, गोड्डा और साहिबगंज शामिल है.यहां पर तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना है. इस क्षेत्रों में तापमान में गिरावट से यहां के लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी. दक्षिणी जिले जमशेदपुर, सरायकेला खरसावां में भी 18-19 डिग्री के बीच व अन्य जिलों में 17 डिग्री तक रहेगा.
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की हत्या का ब्लूप्रिंट बेनकाब: बिहार के बक्सर से रची जा रही थी साजिश