सुनी गई मांग

भीम बराज से उत्तर कोयल मुख्य नहर में छोड़ा गया पानी, धान के बिछड़े लगाने में किसानों को मिलेगी राहत

कम बारिश के कारण वैकल्पिक सिंचाई व्यवस्था पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
भीम बराज से उत्तर कोयल मुख्य नहर में छोड़ा गया पानी, धान के बिछड़े लगाने में किसानों को मिलेगी राहत

न्यूज11  भारत

पलामू/डेस्क: धान की खेती के बीच किसानों के लिए राहत भरी खबर है. रविवार सुबह करीब 7 बजे मोहम्मदगंज स्थित भीम बराज से उत्तर कोयल मुख्य नहर में पानी छोड़ दिया गया. लगातार कम बारिश के कारण किसान नहर में पानी छोड़े जाने की मांग कर रहे थे, ताकि धान की बिचड़ा रोपाई का कार्य शुरू हो सके. इस मांग को लेकर न्यूज11 भारत ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी. वहीं हुसैनाबाद क़े भाजपा नेता सूर्या सोनल सिंह ने भी नहर में पानी छोड़े जाने की मांग उठाई थी. नहर में पानी छोड़े जाने से मोहम्मदगंज, हैदरनगर और हुसैनाबाद के उत्तरी क्षेत्र के किसानों को सिंचाई का लाभ मिलेगा. इससे किसान धान की बिचड़ा तैयार करने और रोपाई की प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे. हालांकि हुसैनाबाद के दक्षिणी क्षेत्र के किसानों को अभी भी बारिश और वैकल्पिक सिंचाई व्यवस्था पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है. इस संबंध में भीम बराज के कार्यपालक अभियंता रविकांत दास ने बताया कि रविवार सुबह करीब 7 बजे उत्तर कोयल मुख्य नहर में 255 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है.उन्होंने कहा कि फिलहाल इतनी मात्रा में पानी छोड़ा गया है, जिसे धीरे-धीरे कर बढ़ाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसानों को सिंचाई का लाभ मिल सके.

यह भी पढ़ें: मासिक अपराध गोष्ठी में लातेहार एसपी ने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

संबंधित सामग्री

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था.

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.