न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने के मामले में आज शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होनी है. आज कोर्ट में राज्य सरकार द्वारा JPSC 11वीं से 13वीं सिविल सर्विसेस, JSSC CGL, CDPO और FSO परीक्षाओं को रद्द करने के सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई होगी. इस मामले में दाखिल 14 याचिकाओं पर एक साथ न्यायाधीश दीपक रोशन की एकलपीठ में सुनवाई होगी.
इसमें JSSC CGL-2023 की परीक्षा प्रक्रिया रद्द करने के खिलाफ दायर याचिकाएं भी शामिल हैं. साथ ही FSO और CDPO परीक्षा रद्द करने के मामले में भी सुनवाई होगी. आज सुबह 11:30 से बजे से मामले की सुनवाई शुरू होगी.
बताते चलें पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था. मामले में आज सरकार की ओर से जवाब दाखिल हो सकता है. पिछली सुनवाई में CID जांच की स्टेटस रिपोर्ट सील कवर में पेश किया गया था.
मालूम हो हाईकोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा परीक्षा रद्द किये जाने के फैसले पर अंतरिम रोक लगायी है.
इसे भी पढ़ें: रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया