न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं. उन्होंने जांच कमिटी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. प्रभारी ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट मांगी है. के. राजू ने अभिलाष साहू के निलंबन मुक्त को होल्ड पर डालने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि कोई भी जिम्मेदारी रिपोर्ट आने तक न दिया जाए.
यह भी पढ़ें- CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी