न्यूज़11 भारत
स्पोर्ट्स/डेस्क: भारत और अफगानिस्तान टी20 सीरीज के बीच भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ऐसे तो भारत और अफगानिस्तान मैदान पर एक दूसरे के आमन-सामने होते हैं. लेकिन मैदान से बाहर दोनों ही देशों के क्रिकेटरों के बीच का रिश्ता दोस्ती और सम्मान वाला होता है. दरअसल, अफगानिस्तान की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में ईशान किशन से अफगान खिलाड़ियों के जुनून के बारे में सवाल पूछा गया. ईशान ने इस सवाल का जवाब बिस्मिल्ला 'इर-रहमान इर-रहीम' बोलकर कर शुरू की. उनका यह अंदाज देखकर पास बैठे श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.
#WATCH | Delhi | Indian Cricketer Ishan Kishan says, "It is always enjoyable playing against them (Afghanistan) because many of us have also played together in the IPL, and we know what wonderful human beings they are. There is always something to learn from them. In particular,… pic.twitter.com/szFceeypS7
— ANI (@ANI) September 16, 2026
ईशान ने इस दौरान अफगान खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की और मोहम्मद नबी के साथ खेलने के अनुभव का भी जिक्र किया. वीडियो सामने आने के बाद फैंस ईशान के इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं. ईशान किशन ने कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना हमेशा मजेदार रहता है. और इसकी वजह है, दोनों खिलाड़ियों का एक साथ आईपीएल में खेलना. यही वजह है कि दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान के बाहर भी अच्छी बॉन्डिंग है. ईशान ने आगे यह भी कहा कि वे अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को जानते हैं, और यह भी जानते हैं कि अफगानिस्तान के खिलाड़ी कितने शानदार हैं. उनका कहना है कि, अफगानिस्तान के खिलाड़ियों से काफी कुछ सीखने को मिलता है. ईशान किशन ने बातों- बातों में खासतौर पर मोहम्मद नबी का नाम लिया. उन्होंने बताया कि मुंबई इंडियंस में वह मोहम्मद नबी के साथ खेल चुके हैं, और कैसे मोहम्मद नबी ने उनका उस दौरान साथ दिया था.
यह भी पढ़ें: TV से OTT तक, हेली शाह और अर्जून बिजलानी की दमदार जोड़ी दिखी साथ