न्यूज़11 भारत
नेशनल/डेस्क: इस रविवार यानि 27 सितंबर को देशभर में बैंक खुले रहेंगे. इस संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आधिकारिक सूचना जारी कर दी है. दरअसल बैंक कर्मचारियों ने लगातर तीन दिनों तक हड़ताल की घोषणा की है. 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे.
26-27 सितंबर को शनिवार-रविवार के कारण सभी बैंकों में साप्ताहिक अवकाश. और 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मियों का हड़ताल. इस वजह से लगातार 5 दिन देशभर में सभी बैंक बंद हो जाते, जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता. इसी के मद्देनजर लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए RBI ने रविवार को भी बैंक खुले रखने का निर्देश दिया है.
रविवार, 27 सितंबर 2026 को देशभर में बैंकों की शाखाएं, कार्यालय, एटीएम लिंक शाखाएं और करेंसी चेस्ट पूरी तरह खुले रहेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों को इस दिन सामान्य रूप से बैंकिंग सेवाएं संचालित करने की अनुमति दी है. इस संबंध में RBI ने बैंकों की ओर से किए गए अनुरोध पर मंजूरी प्रदान की है.
हालांकि शनिवार, 26 सितंबर को सभी बैंकों में अवकाश रहेगा. और 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल के कारण बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 1 अक्टूबर को बैंक खुलेंगे और 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर वापस बैंक में अवकाश रहेगा. ऐसे में अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो जल्द से जल्द अपना काम निपटा लें.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर: केनरा बैंक में दिनदहाड़े डकैती, हथियारबंद अपराधियों ने लूटे 42 लाख कैश और करोड़ों रुपये का सोना