न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय कुमार सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह को अग्रिम राहत के लिए इंतजार करना होगा. स्निग्धा सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर एसीबी की विशेष कोर्ट में 15 जनवरी को सुनवाई होगी. एसीबी ने 24 नवंबर 2025 को आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है.
निलंबित IAS विनय चौबे और उनकी पत्नी, ससुर, साला, सरहज के साथ सहयोगी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह को आरोपी बनाया गया है. एसीबी को मिले डिजिटल साक्ष्य का सत्यापन किया जा रहा है. एसीबी को जांच में आरोपियों के खिलाफ अहम जानकारी मिली है. एसीबी को पता चला है कि विनय चौबे और उनके रिश्तेदारों, सहयोगियों ने काले धन को छिपाने और सफेद करने के लिए एक सुनियोजित तरीके से सिंडिकेट चलाया था, जिसका मास्टरमाइंड विनय चौबे था.
ये भी पढ़ें- HC के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने पद छोड़ने से पूर्व सभी कोर्ट स्टाफ, अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों से की मुलाकात
विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह को अग्रिम राहत के लिए करना होगा इंतजार, जमानत याचिका पर 15 जनवरी को होगी सुनवाई
संबंधित सामग्री
JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब
पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था.
रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया
झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.
अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.
CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी
झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.
बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट
झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.