वाहन जांच अभियान

चंदवा में वाहन जांच अभियान, 35 दोपहिया वाहनों पर 63,500 रुपये का ई-चालान

उपायुक्त लातेहार संदीप कुमार के निर्देशानुसार जिला परिवहन विभाग ने चलाया अभियान

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चंदवा में वाहन जांच अभियान, 35 दोपहिया वाहनों पर 63,500 रुपये का ई-चालान

राहुल कुमार/न्यूज11भारत 

चंदवा. स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर लातेहार जिला परिवहन विभाग ने बुधवार, 12 अगस्त को चंदवा थाना क्षेत्र में दोपहिया वाहनों की जांच अभियान चलाया.

उपायुक्त लातेहार संदीप कुमार के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में हुई जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई.

जांच के दौरान कुल 35 वाहनों के विरुद्ध 63,500 रुपये का ई-चालान किया गया. अधिकारियों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने को लेकर जागरूक भी किया.

परिवहन विभाग ने बताया कि चंदवा थाना क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस तरह के जांच एवं जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेंगे.

यह भी पढ़ें: जलजमाव और कीचड़ से अमनपुर-भरनो सड़क बेहाल,राहगीरों की बढ़ी परेशानी, बरसात में सड़क पर चलना हुआ मुश्किल

संबंधित सामग्री

मगध परियोजना से पांच हाइवा जब्त, ओझा टांड़ी के पास CISF-CCL की संयुक्त कार्रवाई में 250 टन कोयला बरामद; चालक फरार

मगध परियोजना से पांच हाइवा जब्त, ओझा टांड़ी के पास CISF-CCL की संयुक्त कार्रवाई में 250 टन कोयला बरामद; चालक फरार

अवैध कोयला कारोबार की खबरों के बीच स्कॉर्पियो-एन की गतिविधियों और सवार लोगों की भूमिका पर उठे सवाल

राजगंज लाल बाजार में दुकान में चोरी के बाद आगजनी, 60-70 हजार का सामान जलकर राख

राजगंज लाल बाजार में दुकान में चोरी के बाद आगजनी, 60-70 हजार का सामान जलकर राख

अज्ञात चोर दुकान के पीछे का चदरा उखाड़कर अंदर दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद दुकान में आग लगा दी

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार को BJP ने बनाया UP से राज्यसभा उम्मीदवार 

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार को BJP ने बनाया UP से राज्यसभा उम्मीदवार 

झारखण्ड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है. 

ट्रेन की चपेट में आई महिला हुई दर्दनाक मौत, महिला की अबतक नहीं हो पाई है शिनाख्त, घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की

ट्रेन की चपेट में आई महिला हुई दर्दनाक मौत, महिला की अबतक नहीं हो पाई है शिनाख्त, घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की

दीक्षा भूमि एक्सप्रेस के ड्राइवर ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी कि धनबाद-गया अप लाइन के खंभा नंबर 316/27 के समीप एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई है