वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत
बरही/डेस्क: चौपारण थाना क्षेत्र में रविवार की रात चोरों ने दो अलग-अलग घरों को निशाना बनाया. पहली घटना इंगुनिया गांव की है, जहां स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह के घर में किसी के न होने का फायदा उठाकर चोरों ने ताला तोड़कर गहनों की चोरी कर ली. दूसरी घटना केवलिया गांव में हुई, जहां संतोष केशरी के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने गोदरेज तोड़ दिया और नगदी समेत सामान चोरी कर फरार हो गए.
घटना की सूचना पर चौपारण थाना पुलिस के एएसआई सुरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि हर पहलू से जांच की जा रही है और छापामारी जारी है. उन्होंने लोगों से अपील की कि रात में घर से बाहर रहने पर पुलिस को जरूर सूचना दें, ताकि गश्त बढ़ाई जा सके.
यह भी पढ़ें: PNR अंक बदले दिखें तो चौंकियेगा नहीं! अब नए नम्बरों से शुरू होगा PNR, रेलवे ने क्यों बदला 1986 से चला आ रहा सिस्टम?