न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखण्ड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है.
कौन हैं श्रुति गंगवार ?
श्रुति गंगवार झारखंड के राज्यपाल तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री व बरेली से 8 बार सांसद रहे संतोष गंगवार की पुत्री हैं. श्रुति बरेली क्षेत्र में सक्रिय रूप से पार्टी के कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में जुटी रही हैं. वह अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं. भाजपा ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित किया है, जिसके जरिए पार्टी का मुख्य फोकस ओबीसी वोटबैंक पर माना जा रहा है.
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। https://t.co/8TB5Bp8VGM
— BJP (@BJP4India) October 5, 2026