रवि सिन्हा/न्यूज11 भारत
डुमरी/डेस्क: डुमरी के पारसनाथ 14 नंबर रेलवे गुमटी के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है. घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की है. हालांकि अब तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है. इसको लेकर पुलिस जांच में जुट गई है. फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई है. बताया जाता है कि 11046 दीक्षा भुमी एक्सप्रेस के ड्राइवर ने स्टेशन मास्टर को सुचना दी कि धनबाद गया अप लाइन के खंभा नंबर 316/27 के समीप एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई है. जिसके रेल प्रशासन ने अपनी आरपीएफ स्टाफ सहित अन्य कर्मचारियों को भेज कर लाइन क्लियर करवाया और रेल परिचालन को सामान्य की है. वहीं घटना की जानकारी निमियाघाट पुलिस को दी है इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हुई है या महिला ने ट्रेन के आगे कुद कर अपनी जान दी है. इसको लेकर पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.