न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: सदर अस्पताल रांची में शनिवार को उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जब इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया. मृतका की पहचान राँची निवासी लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है, जो थायरॉयड ब्लड कैंसर से पीड़ित थीं. जानकारी के अनुसार, वह पिछले आठ दिनों से अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थीं और उनका इलाज चल रहा था.
परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई, जिसके कारण उनकी मौत हुई. घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी और आक्रोश का माहौल बना रहा. सूचना मिलने पर अस्पताल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट बिमलेश सिंह मौके पर पहुंचे. उन्होंने परिजनों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया. बाद में परिजन मृतका के शव को अपने साथ लेकर घर के लिए रवाना हो गए.
ये भी पढ़ें: नारी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, दोषियों को मिले फांसी: आदित्य साहू
सदर अस्पताल में महिला की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
संबंधित सामग्री
सिर्फ दोपहर में पीड़ित के घर जाना हत्या का सबूत नहीं: झारखंड HC ने उम्रकैद के आरोपी को दी जमानत
झारखंड हाईकोर्ट ने लोहरदगा के एक हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे गुलाम गौश अंसारी को राहत दी है.
दाल-नमक वितरण में लापरवाही पर DC ने मांगा स्पष्टीकरण, e-KYC की खराब प्रगति पर नाराजगी; अनियमितता पर कार्रवाई की चेतावनी
गढ़वा जिले में राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता व सुधार को लेकर गढ़वा DC पीएन मिश्रा ने की समीक्षा बैठक
जमुई के बाद समस्तीपुर कांड पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, सम्राट सरकार से की ये मांग
बिहार के जमुई और समस्तीपुर में लड़कियों के साथ हुई छेड़छाड़ और अभद्रता के मामलों में राज्य सरकार घिरी हुई है।
SIR पर रार! पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने चुनाव आयोग से पारदर्शिता का मांगा हिसाब, कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मांगा
चुनाव आयोग के भीतर दर्ज आपत्तियों का रिकॉर्ड सार्वजनिक हो, केंद्र और आयोग दें जवाब - केएन त्रिपाठी
रिम्स अराजपत्रित कर्मचारी संघ ने शुरू किया आंदोलन, काला बिल्ला लगाकर कर रहे कार्य
राज्य सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर रिम्स के अराजपत्रित कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) में शामिल करने की मांग की गयी है