न्यूज़11 भारत
कोडरमा/डेस्क: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा रेलवे स्टेशन में आज धनबाद मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा एवं रेलवे के अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस अवसर पर बरकट्ठा विधायक अमित यादव, जयनगर के जिला परिषद सदस्य केदार यादव, मरकच्चो के जिला परिषद प्रतिनिधि राजकुमार यादव, मुखिया प्रतिनिधि नावाडीह बसंत साव सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.


