न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शुक्रवार को कांके रिजॉर्ट पहुंचकर लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के सुपुत्र अभिनव के विवाह उपरान्त आयोजित रिसेप्शन पार्टी-सह-आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित हुए. इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नवदंपती को आशीर्वाद एवं सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी माननीय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने सांसद सुखदेव भगत एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें अपनी ओर से हार्दिक बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया. इस मौके पर राज्य सरकार के माननीय मंत्रिगण, माननीय विधायकगण सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल की 15 बूथों पर फिर से होगा मतदान, मगराहाट की 11 और डायमंड हार्बर की चार बूथों पर फिर लगेंगी कतारें