न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: इशांक श्रीलंका के तलाईमन्नार से भारत के धनुषकोडी (तमिलनाडु) तक 29 किलोमीटर का खतरनाक ‘पाक स्ट्रेट’ का रास्ता 9 घंटे 50 मिनट में तैरकर पार करने वाले इशांक शुक्रवार को रांची लौट आए हैं. रांची लौटने पर एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़े के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया. ईशांक सिंह ने 30 अप्रैल को यह उपलब्धि हासिल की है. इशांक अब ‘पाक स्ट्रेट’ का समुद्री रास्ता पार करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के स्विमर बन गए हैं. यूनिवर्सल रिकॉर्ड्स फोरम ने इशांक को 'यंगेस्ट एंड फास्टेस्ट पाक स्ट्रेट स्विमर' का विश्व रिकॉर्ड सर्टिफिकेट भी दिया है.
यह भी पढ़ें: बरवाडीह में स्व-गणना अभियान को मिली रफ्तार, जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने की पहल