Liquor Smuggling

पलामू : ऑपरेशन सतर्क के तहत जपला स्टेशन से आरपीएफ ने 100 बोतल देसी शराब किया जब्त

हुसैनाबाद, जपला रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने ऑपरेशन सतर्क के तहत कार्रवाई करते हुए 30 लीटर झारखंड निर्मित टनाका देसी शराब बरामद की है.

By : Amisha Pathak
पलामू : ऑपरेशन सतर्क के तहत जपला स्टेशन से आरपीएफ ने 100 बोतल देसी शराब किया जब्त

संतोष /विकास /न्यूज 11 भारत 

पलामू /डेस्क: हुसैनाबाद, जपला रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने ऑपरेशन सतर्क के तहत कार्रवाई करते हुए 30 लीटर झारखंड निर्मित टनाका देसी शराब बरामद की है. बरामद शराब की अनुमानित कीमत 4,500 रुपये बताई गई है. RPF को शराब एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में लावारिस हालत में मिली. मामले में किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जपला रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टीम एसीपी की रोकथाम, ज्वलनशील पदार्थों की जांच, आपराधिक गतिविधियों की निगरानी और अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चेकिंग कर रही थी.

इसी दौरान 53357 अप बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन सवारी गाड़ी प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर पहुंची. ट्रेन के कोच संख्या EC-064356 में जांच के दौरान नवीनगर साइड वाले गेट के पास सीट के नीचे सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी मिली. आरपीएफ कर्मियों ने ट्रेन में मौजूद यात्रियों से बोरी के संबंध में पूछताछ की, लेकिन किसी ने उस पर अपना दावा नहीं किया. इसके बाद बोरी को कब्जे में लेकर प्लेटफॉर्म पर उतारा गया. गवाहों की मौजूदगी में बोरी खोलने पर उसमें 300 एमएल की 100 बोतल टनाका देसी शराब मिली. शराब की कुल मात्रा 30 लीटर थी. प्रत्येक बोतल की कीमत 45 रुपये के हिसाब से कुल कीमत 4,500 रुपये आंकी गई. बोतलों पर ‘For sale in Jharkhand only’ अंकित था. आरपीएफ ने शराब को जब्त कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद अधीक्षक, पलामू को भेजने की प्रक्रिया शुरू की है. कार्रवाई उप निरीक्षक रामनरेश राम, प्रधान आरक्षी राजनाथ,आरक्षी मो. कबीर खान और आरक्षी होरी प्रसाद ने की.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: देवरी में चोरी वारदातें बढ़ीं, पुलिस गश्त पर सवाल

संबंधित सामग्री

SIR की डेडलाइन नजदीक! जल्दी जमा करें SIR फॉर्म; 4 दिन शेष 

SIR की डेडलाइन नजदीक! जल्दी जमा करें SIR फॉर्म; 4 दिन शेष 

अगर आपने अब तक फॉर्म 6, फॉर्म -6A, फॉर्म 7 और फॉर्म 8 जमा नहीं किया है, तो जल्द से जल्द अपना फॉर्म जमा कर दें. 

जलने के बाद तुरंत न करें ये गलती! जानें डॉक्टर से सही इलाज का तरीका

जलने के बाद तुरंत न करें ये गलती! जानें डॉक्टर से सही इलाज का तरीका

जलने की घटना कभी हो सकती है. चाहे गर्म पानी से हाथ जल जाए या खाना बनाते समय तेल की छींट पड़ जाए. ऐसे में घबराने के बजाय तुरंत सही प्राथमिक उचार करना बेहद जरूरी है.

जामताड़ा: लगातार बारिश से ढहा मिट्टी का घर, भारी बारिश में परिवार हुआ बेघर    

जामताड़ा: लगातार बारिश से ढहा मिट्टी का घर, भारी बारिश में परिवार हुआ बेघर    

बारिश के पानी से मिट्टी का मकान धीरे-धीरे दबने लगा और देखते ही देखते घर की छत गिर गई.

गिरिडीह: देवरी में चोरी वारदातें बढ़ीं, पुलिस गश्त पर सवाल

गिरिडीह: देवरी में चोरी वारदातें बढ़ीं, पुलिस गश्त पर सवाल

देवरी थाना क्षेत्र में कुल सात घरों का ताला तोड़कर करीब दस लाख रुपये की चोरी हो जाने की घटना से जहां क्षेत्र में दहशत के साथ-साथ भय का माहौल छाया हुआ है.

चौपारण: ज्वेलरी दुकान में डकैती, परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये नगद और सोने-चांदी की लूट

चौपारण: ज्वेलरी दुकान में डकैती, परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये नगद और सोने-चांदी की लूट

डकैतों ने दुकानदार के घर में घुसकर सभी परिजनों को बंधक बना लिया और हथियार के बल पर घर और दुकान के एक-एक लॉकर व अलमारी खुलवाकर लाखों रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए.