Deori

गिरिडीह: देवरी में चोरी वारदातें बढ़ीं, पुलिस गश्त पर सवाल

देवरी थाना क्षेत्र में कुल सात घरों का ताला तोड़कर करीब दस लाख रुपये की चोरी हो जाने की घटना से जहां क्षेत्र में दहशत के साथ-साथ भय का माहौल छाया हुआ है.

By : Amisha Pathak
गिरिडीह: देवरी में चोरी वारदातें बढ़ीं, पुलिस गश्त पर सवाल

नीरज कुमार साव/न्यूज़11 भारत

गिरिडीह/डेस्क: देवरी थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. देवरी थाना क्षेत्र में कुल सात घरों का ताला तोड़कर करीब दस लाख रुपये की चोरी हो जाने की घटना से जहां क्षेत्र में दहशत के साथ-साथ भय का माहौल छाया हुआ है, वहीं उक्त घटना देवरी थाना क्षेत्र के पर्वतूडीह गांव के टोला नवाआहार निवासी प्रदीप कुमार शर्मा के घर में भी हुई.

बीते बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर घर में रखे 20 हजार रुपये नकद, बर्तन, जेवरात आदि सामान समेत करीब डेढ़ लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली. उक्त आशय की जानकारी पीड़ित प्रदीप शर्मा ने दी. उन्होंने बताया कि चोरी किए गए 20 हजार रुपये ग्रुप के पैसे थे, जिन्हें घर में रखा गया था.

उन्होंने बताया कि बीते बुधवार की रात प्रतिदिन की भांति हमलोग खाना खाने के बाद सो गए थे. देर रात अचानक गांव में ‘चोर-चोर’ का शोर सुनाई देने लगा. तब हमलोग भी उठे तो देखा कि घर के दरवाजे की कुंडी बाहर से लगा दी गई थी. इसके बाद दूसरे व्यक्ति को बुलाकर कुंडी खुलवाई गई. अंदर जाकर देखा तो एक घर का ताला टूटा हुआ था, जिसमें रखे 20 हजार रुपये नकद, जेवरात, बर्तन समेत करीब डेढ़ लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली गई थी. इसके बाद शोर होने लगा कि गांव के शिव शंकर राय और महेंद्र हाजरा के घर में भी चोरी हो गई है.

इधर, देवरी थाना क्षेत्र के चितरोकुरहा गांव निवासी गौतम कुमार यादव के घर में भी बीते गुरुवार देर रात चोरी की घटना हुई. अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर घर में रखे दो लाख रुपये नकद, पायल, सोने की चेन आदि जेवरात समेत करीब साढ़े तीन लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली.

उक्त आशय की जानकारी पीड़ित डलिया देवी ने दी. उन्होंने बताया कि प्रतिदिन की भांति रात में खाना खाने के बाद हमलोग सो गए थे. लगभग आधी रात को घर से कुछ आवाज सुनाई दी.आवाज सुनकर जब हमलोग उठे तो देखा कि घर के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर रस्सी से बांध दी गई थी. जब तक हल्ला कर दरवाजा खुलवाया गया, तब तक चोर भाग चुके थे और उक्त सामान की चोरी कर ली गई थी. इसकी सूचना देवरी थाना को भी दे दी गई.

इस बाबत स्थानीय मुखिया दशरथ रविदास ने बताया कि गांव में गौतम यादव, मोहन साव, रंजीत यादव और शंकर साव सहित चार घरों में चोरी हुई है, जिसमें करीब सात लाख रुपये से अधिक के सामान की चोरी कर ली गई है.

लोगों ने देवरी पुलिस प्रशासन से चोरी करने वाले चोरों को अविलंब पकड़ने और क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने की मांग की है, ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके.

इधर, इस तरह की चोरी की घटनाओं से जहां गांव में भय का माहौल है, वहीं लोगों ने पुलिस प्रशासन की गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. लोगों का कहना है कि आए दिन इस तरह की चोरी की घटनाएं घट रही हैं, जिससे वे भय के साए में जीने को मजबूर हैं. चोरी की घटनाओं का पुलिस द्वारा खुलासा नहीं होने से चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है और वे बेखौफ होकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.

स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है. पीड़ित परिवारों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को आवेदन देकर चोरों की खोजबीन करने और चोरी की घटना का खुलासा करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: दुमका: मसलिया में 10 सेकेंड के तूफान ने मचाई तबाही, एक की मौत; 4 घायल, 40 घरों की छतें उड़ीं

संबंधित सामग्री

SIR की डेडलाइन नजदीक! जल्दी जमा करें SIR फॉर्म; 4 दिन शेष 

SIR की डेडलाइन नजदीक! जल्दी जमा करें SIR फॉर्म; 4 दिन शेष 

अगर आपने अब तक फॉर्म 6, फॉर्म -6A, फॉर्म 7 और फॉर्म 8 जमा नहीं किया है, तो जल्द से जल्द अपना फॉर्म जमा कर दें. 

पलामू : ऑपरेशन सतर्क के तहत जपला स्टेशन से आरपीएफ ने 100 बोतल देसी शराब किया जब्त

पलामू : ऑपरेशन सतर्क के तहत जपला स्टेशन से आरपीएफ ने 100 बोतल देसी शराब किया जब्त

हुसैनाबाद, जपला रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने ऑपरेशन सतर्क के तहत कार्रवाई करते हुए 30 लीटर झारखंड निर्मित टनाका देसी शराब बरामद की है.

जलने के बाद तुरंत न करें ये गलती! जानें डॉक्टर से सही इलाज का तरीका

जलने के बाद तुरंत न करें ये गलती! जानें डॉक्टर से सही इलाज का तरीका

जलने की घटना कभी हो सकती है. चाहे गर्म पानी से हाथ जल जाए या खाना बनाते समय तेल की छींट पड़ जाए. ऐसे में घबराने के बजाय तुरंत सही प्राथमिक उचार करना बेहद जरूरी है.

जामताड़ा: लगातार बारिश से ढहा मिट्टी का घर, भारी बारिश में परिवार हुआ बेघर    

जामताड़ा: लगातार बारिश से ढहा मिट्टी का घर, भारी बारिश में परिवार हुआ बेघर    

बारिश के पानी से मिट्टी का मकान धीरे-धीरे दबने लगा और देखते ही देखते घर की छत गिर गई.

चौपारण: ज्वेलरी दुकान में डकैती, परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये नगद और सोने-चांदी की लूट

चौपारण: ज्वेलरी दुकान में डकैती, परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये नगद और सोने-चांदी की लूट

डकैतों ने दुकानदार के घर में घुसकर सभी परिजनों को बंधक बना लिया और हथियार के बल पर घर और दुकान के एक-एक लॉकर व अलमारी खुलवाकर लाखों रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए.