न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की अंतिम तिथि बेहद करीब आ गयी है. दावा एवं आपत्ति की अंतिम तिथि 30 सितंबर है. ऐसे में अगर आपने अब तक फॉर्म 6, फॉर्म -6A, फॉर्म 7 और फॉर्म 8 जमा नहीं किया है, तो जल्द से जल्द अपना फॉर्म जमा कर दें.
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 24 सितम्बर तक फॉर्म-6 के माध्यम से कुल 6,07,748 आवेदन प्राप्त हुए हैं. वहीं फॉर्म-6A के माध्यम से 99, फॉर्म-7 के माध्यम से 11,131 और फॉर्म -8 के माध्यम से कुल 4,06,415 आवेदन प्राप्त हुए हैं.
बताते चलें मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, NRI का नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6A, मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और पूरे परिवार का नाम एक ही मतदान केंद्र में लाने के लिए फॉर्म -8 भरना है.
इन सभी फॉर्म को भर कर जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है. ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आप ECINET App या voters.eci.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.
19 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची (Final Roll) का प्रकाशन किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें: चौपारण: ज्वेलरी दुकान में डकैती, परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये नगद और सोने-चांदी की लूट