न्यूज़11 भारत
जामताड़ा/डेस्क: जिले के करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के बिराजपुर गांव में लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण एक मिट्टी का मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. बारिश के पानी से मिट्टी का मकान धीरे-धीरे दबने लगा और देखते ही देखते घर की छत गिर गई.
बताया गया कि यह मकान नजरुल अंसारी का था, जिसमें उनका परिवार रहने के लिए वर्षों से आश्रित था. घटना के समय नजरुल अंसारी के साथ परिवार के सदस्य और उनके तीन बच्चे भी घर में मौजूद थे. अचानक मकान की स्थिति खराब होने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई.
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. इस घटना के बाद परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है. लगातार बारिश के बीच गरीब परिवार ने प्रशासन से राहत और सुरक्षित रहने की व्यवस्था कराने की उम्मीद जताई है.
इसे भी पढ़ें: चौपारण: ज्वेलरी दुकान में डकैती, परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये नगद और सोने-चांदी की लूट