Sawan Barwal
एक्सक्लूसिव

एशियन गेम्स में भारत का डंका, सावन बरवाल ने मैराथन में जीता सिल्वर

एशियन गेम्स 2026 के आठवें दिन भारत के लिए शानदार खबर सामने आई है. पुरुषों की मैराथन में भारतीय एथलीट सावन बरवालने ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है.

By : Amisha Pathak
एशियन गेम्स में भारत का डंका, सावन बरवाल ने मैराथन में जीता सिल्वर

न्यूज़11 भारत

स्पोर्ट्स/डेस्क: एशियन गेम्स 2026 के आठवें दिन भारत के लिए शानदार खबर सामने आई है. पुरुषों की मैराथन में भारतीय एथलीट सावन बरवालने ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है. उन्होंने 2 घंटे 11 मिनट 37 सेंकड के समय के साथ रेस पूरी की. यह उनका पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन भी है. सावन की इस उपलब्धि के साथ भारत ने एशियन गेम्स की मैरीथन में 44 साल बाद पदक जीता है. इससे पहले भारत ने इस स्पर्धा में 1982 के दिल्ली एशियन गेम्स में पदक हासिल किया था. रेस में जापान के यामाशिता इचिटाका ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि चीन के फेंग पेइयू ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया. सावन ने शानदार टाइमिंग के साथ दूसरा स्थान हासिल किया और भारतीय एथलेटिक्स में एक यादगार अध्याय जोड़ दिया.

सावन के लिए सफर खास इसलिए भी है क्योंकि मैराथन उनके करियर की शुरुआत से उनकी पहली पसंद नहीं थी. वह लंबे समय तक ट्रैक रनर रहे और बाद में मैराथन में उन्होंने 2:11:58 का समय निकालकर शिवनाथ सिंह के 1978 से चले आ रहे राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ा था. अब एशियन गेम्स में सिल्वर जीतकर सावन ने अपनी पहचान एक बेहतरीन मैराथन धावक के तौर पर और मजबूत कर ली है. उनका यह प्रदर्शन भारतीय एथलेटिक्स के लिए भी खास है, क्योंकि एशियन गेम्स की मैराथन में भारत का लंबे समय से पोडियम फिनिश का इंतजार था.

संबंधित सामग्री

लोयाबाद के ऐकड़ा फुटबॉल ग्राउंड के पास तेज आवाज के साथ बना गोफ, गैस रिसाव से दहशत

लोयाबाद के ऐकड़ा फुटबॉल ग्राउंड के पास तेज आवाज के साथ बना गोफ, गैस रिसाव से दहशत

लोयाबाद थाना क्षेत्र के ऐकड़ा फुटबॉल ग्राउंड के समीप शुक्रवार को अचानक गोफ बन गया.

Asian Games 2026 में भारत ने जीता दूसरा गोल्ड, 23 पदकों के साथ छठे दिन पदक तालिका में लगाई छलांग

Asian Games 2026 में भारत ने जीता दूसरा गोल्ड, 23 पदकों के साथ छठे दिन पदक तालिका में लगाई छलांग

भारत की झोली में कुल 2 स्वर्ण पदक, 9 रजत पदक और 11 कांस्य पदक आ चुके हैं

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागालैंड के 09 ज़िलों और 21 पुलिस स्टेशन इलाकों में AFSPA को बढ़ाया, नोटिफिकेशन जारी 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागालैंड के 09 ज़िलों और 21 पुलिस स्टेशन इलाकों में AFSPA को बढ़ाया, नोटिफिकेशन जारी 

MHA ने संबंधित सुरक्षा विंग के आकलन, इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के बाद राज्य में हालात की गंभीरता को देखते हुए एक नोटिफिकेशन के ज़रिए यह घोषणा की.

भाजपा कार्यालय बोकारो थर्मल में मनाई गई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती

भाजपा कार्यालय बोकारो थर्मल में मनाई गई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती

प्रह्लाद वर्णवाल ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका राष्ट्र को समर्पित जीवन हम सब देशवासियों के लिए अनुकरणीय है