गिरिडीह से दो युवक गिरफ्तार

महाराष्ट्र विधान परिषद उपसभापति के घर ₹2.65 करोड़ चोरी मामले में गिरिडीह के दो युवक गिरफ्तार

उपसभापति सचिन अहिर के मुंबई स्थित आवास में हुई 2 करोड़ 65 लाख रुपये की चोरी के मामले में गिरिडीह के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है.

By : Dipali Kumari
महाराष्ट्र विधान परिषद उपसभापति के घर ₹2.65 करोड़ चोरी मामले में गिरिडीह के दो युवक गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत 
गिरिडीह/डेस्क: 
महाराष्ट्र विधान परिषद के उपसभापति सचिन अहिर के मुंबई स्थित आवास में हुई 2 करोड़ 65 लाख रुपये की चोरी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. इस हाई-प्रोफाइल मामले में गिरिडीह के गावां प्रखंड के दो युवकों को महाराष्ट्र पुलिस और सीआईडी ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों की निशानदेही पर थार वाहन, सोने के जेवरात और नकदी बरामद किये गए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में गावां प्रखंड के पंडरिया निवासी अमित कुमार और सांख निवासी सतीश कुमार को शामिल है.

उपसभापति के घर में घरेलू कर्मचारी थे दोनों युवक 

पुलिस के अनुसार दोनों पिछले तीन-चार वर्षों से उपसभापति के घर में घरेलू कर्मचारी थे. परिवार का विश्वास जीतने के बाद उन्होंने कथित रूप से चोरी की वारदात को अंजाम दिया. 22 जुलाई को वरली थाना में मामला दर्ज होने के बाद मामले की जांच शुरू हुई. पूछताछ के आधार पर महाराष्ट्र सीआईडी की टीम आरोपियों को लेकर झारखंड के गावां पहुंची.

 टीम में एसआई योगेश खर्वरकर, अरुण घटकर, हवलदार अशोक पाटिल, सुहाग, विकास सहित अन्य सीआईडी अधिकारी शामिल थे. छापेमारी के दौरान एक थार वाहन, सोने के जेवरात और नकदी बरामद की गई. पुलिस का कहना है कि चोरी की रकम से खरीदी गई जमीन की भी जांच की जा रही है. महाराष्ट्र सीआईडी की कार्रवाई के बाद पूरे गावां क्षेत्र में इस मामले की चर्चा है. पुलिस अब चोरी की बाकी रकम और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: BREAKING NEWS: बड़कागांव में पुलिस व प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़, एक अपराधी घायल

संबंधित सामग्री

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था.

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.