अंबेडकर जयंती पर गहिरा गांव में श्रद्धांजलि, 40 बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित

अंबेडकर जयंती पर गहिरा गांव में श्रद्धांजलि, 40 बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित

अंबेडकर जयंती पर गहिरा गांव में श्रद्धांजलि 40 बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी/डेस्क:  भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर श्री बाबा रामदास एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से महाल पश्चिमी पंचायत के गहिरा गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें महान विभूति डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. फाउंडेशन की ओर से बिमान चटर्जी एवं गुरुचरण ठाकुर ने माल्यार्पण किया, वहीं उपस्थित अन्य लोगों ने भी फूल अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए.

इस अवसर पर फाउंडेशन द्वारा छोटे-छोटे विद्यार्थियों के बीच कॉपी, पेंसिल, कटर, रबर एवं स्केल का वितरण किया गया. कुल 40 बच्चों को पठन-पाठन के लिए प्रोत्साहित करते हुए शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई.

कार्यक्रम में फाउंडेशन के बिमान चटर्जी, गुरुचरण ठाकुर, नीलिमा हेम्ब्रम, बबलू बास्के, सुरेंद्र सोरेन, फूलचंद हेम्ब्रम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे. इस दौरान बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया.

यह भी पढ़ें: चैनपुर के सिविल गांव में हुई हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, पत्थर से कूचकर हुई थी हत्या; दो नाबालिग निरुद्ध

संबंधित सामग्री

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

झारखंड

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

झारखंड

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

झारखंड

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

झारखंड

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

JMM के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने बाबूलाल मरांडी पर किया तीखा व्यंग्य, जानें क्या कहा

झारखंड

JMM के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने बाबूलाल मरांडी पर किया तीखा व्यंग्य, जानें क्या कहा