गांडेय के गादी सिरसिया के नीचे टोला में ट्रांसफार्मर जला, 5 दिनों से अंधेरे में 150 ग्रामीण

गांडेय के गादी सिरसिया के नीचे टोला में ट्रांसफार्मर जला, 5 दिनों से अंधेरे में 150 ग्रामीण

गांडेय के गादी सिरसिया के नीचे टोला में ट्रांसफार्मर जला 5 दिनों से अंधेरे में 150 ग्रामीण

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड के बरमसिया-1 पंचायत अंतर्गत गादी सिरसिया गांव के नीचे टोला में ट्रांसफार्मर जल जाने से पिछले पांच दिनों से ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश हैं. भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने नया ट्रांसफार्मर लगाने एवं बिजली व्यवस्था जल्द बहाल करने की मांग को लेकर बिजली विभाग को आवेदन सौंपा है.

मंगलवार को ग्रामीण राजेन्द्र शर्मा, लोबिन भोक्ता, धीरज पंडित, संजय यादव, मनोज यादव, मधोज भोक्ता सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से बताया कि 22 मई को क्षेत्र में आई तेज आंधी और बारिश के दौरान टोला का ट्रांसफार्मर अचानक जल गया. इसके बाद से पूरे टोला की बिजली आपूर्ति बाधित है.

ग्रामीणों ने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली नहीं रहने से पंखा, मोटर और अन्य विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है. पेयजल की समस्या भी उत्पन्न हो रही है. ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब 150 की आबादी प्रभावित है और लोगों को रातें अंधेरे में गुजारनी पड़ रही हैं.

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बिजली आपूर्ति के लिए कुल तीन ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं. इनमें दो ट्रांसफार्मर से जुड़े उपभोक्ताओं को नियमित बिजली मिल रही है, जबकि नीचे टोला का ट्रांसफार्मर जलने से वहां के लोग परेशान हैं. ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी में भी फील्ड में डटे शिक्षक, बरवाडीह में घर-घर जाकर कर रहे जनगणना का कार्य

संबंधित सामग्री

सरायकेला के कपाली में अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका गहराई

झारखंड

सरायकेला के कपाली में अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका गहराई

जरीडीह में दिनदहाड़े झपटमारी: राशन दुकान संचालिका के गले से 20 ग्राम सोने की चेन लेकर फरार हुए बाइक सवार

झारखंड

जरीडीह में दिनदहाड़े झपटमारी: राशन दुकान संचालिका के गले से 20 ग्राम सोने की चेन लेकर फरार हुए बाइक सवार

ब्लॉक रोड तेतरियाडीह में वारदात, खरीदारी के बहाने दुकान पर रुके थे अपराधी

लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर पलामू पुलिस का कड़ा रुख, चैनपुर गोलीकांड के बाद चार हथियार लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा

झारखंड

लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर पलामू पुलिस का कड़ा रुख, चैनपुर गोलीकांड के बाद चार हथियार लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा

छतरपुर नगर पंचायत में सड़क पर लग रही मछली दुकानों और मांस की गंदगी से मिलेगी राहत

झारखंड

छतरपुर नगर पंचायत में सड़क पर लग रही मछली दुकानों और मांस की गंदगी से मिलेगी राहत

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के ज्ञापन पर नगर अध्यक्ष ने दिया आश्वासन

नाबालिग अपहरण मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित

झारखंड

नाबालिग अपहरण मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित