मनोहरपुर बाजार में तंबाकू दुकानों पर छापेमारी, प्रतिबंधित गुटखा-तंबाकू जब्त, जुर्माना लगाया गया

मनोहरपुर बाजार में तंबाकू दुकानों पर छापेमारी, प्रतिबंधित गुटखा-तंबाकू जब्त, जुर्माना लगाया गया

मनोहरपुर बाजार में तंबाकू दुकानों पर छापेमारी प्रतिबंधित गुटखा-तंबाकू जब्त जुर्माना लगाया गया

न्यूज11  भारत

मनोहरपुर/डेस्क: स्थानीय प्रशासन ने प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर सख्ती दिखाते हुए बुधवार को मनोहरपुर बाजार क्षेत्र में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया. यह अभियान अंचल अधिकारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में संचालित किया गया.अभियान के दौरान बाजार क्षेत्र की करीब आधा दर्जन दुकानों की सघन जांच की गई. जांच के क्रम में कई दुकानों से प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद, गुटखा, सिगरेट सहित अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए गए. प्रशासन ने जब्त सामग्री को अपने कब्जे में लेते हुए संबंधित दुकानदारों पर आर्थिक दंड भी लगाया.

अंचल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. उन्होंने विशेष रूप से स्कूलों और अस्पतालों के आसपास स्थित दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए ऐसे उत्पादों की बिक्री पूरी तरह बंद करने का निर्देश दिया.छापेमारी टीम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार सहित प्रशासनिक, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल रहे. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे.

छापेमारी की सूचना मिलते ही बाजार क्षेत्र के अन्य दुकानदारों और व्यवसायियों में हड़कंप मच गया. कई दुकानदारों ने जल्दबाजी में प्रतिबंधित सामान हटाने का प्रयास भी किया. मालूम है कि मनोहरपुर शहर के विभिन्न इलाकों में गुमटी, चाय दुकानों और पान मसाला की दुकानों पर लंबे समय से खुलेआम प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री जारी थी, जिस पर अब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है.

यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद में नाबालिग ने जहरीले पदार्थ खाकर की आत्महत्या, पुलिस ने  पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

संबंधित सामग्री

हुसैनाबाद में पेट्रोल की किल्लत की खबर के बाद पेट्रोल संकट पर एसडीओ ने किया निरीक्षण, स्थित सामान्य होने का दिया भरोसा

झारखंड

हुसैनाबाद में पेट्रोल की किल्लत की खबर के बाद पेट्रोल संकट पर एसडीओ ने किया निरीक्षण, स्थित सामान्य होने का दिया भरोसा

देवरी थाना क्षेत्र के बिलोटांड के पास मारुति वाहन पलटा, एक युवक गंभीर रूप से घायल

झारखंड

देवरी थाना क्षेत्र के बिलोटांड के पास मारुति वाहन पलटा, एक युवक गंभीर रूप से घायल

देवरी केगरंग टोला में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था ठप, पोल से तार गिरने पर ग्रामीण परेशान

झारखंड

देवरी केगरंग टोला में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था ठप, पोल से तार गिरने पर ग्रामीण परेशान

एसपी कुमार गौरव ने मुख्य धारा में लौटे 9 नक्सली और उनके परिजनों से बैठक कर किया सीधा संवाद

झारखंड

एसपी कुमार गौरव ने मुख्य धारा में लौटे 9 नक्सली और उनके परिजनों से बैठक कर किया सीधा संवाद

मुख्य धारा में लौटे नक्सलियों को मिला सरकार का साथ, बदल रही तकदीर और जिन्दगी

निलंबित IAS विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने गवाहों को प्रभावित करने की जताई आशंका 

झारखंड

निलंबित IAS विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने गवाहों को प्रभावित करने की जताई आशंका