राजन पाण्डेय/न्यूज11 भारत
चैनपुर/डेस्क: चैनपुर अनुमंडल अंतर्गत जारी थाना क्षेत्र स्थित ग्रामीण बैंक के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, वर्तमान में चैनपुर निवासी एवं जारी हॉस्पिटल में कार्यरत सौरभ तिर्की अपनी स्कूटी से चैनपुर आ रहे थे. इसी दौरान ग्रामीण बैंक के पास एक बाइक सवार ने उनकी स्कूटी में सीधी टक्कर मार दी.इस जोरदार भिड़ंत में स्कूटी सवार सौरभ तिर्की के पैर में गंभीर चोट आई है. वहीं, बाइक पर सवार दोनों युवकों—जॉर्ज मिंज और मुकेश टोप्पो को भी गंभीर चोटें लगी हैं.घटना की सूचना मिलते ही जारी थाना के एएसआई थॉमस केरकेट्टा और क्लेक्लामेंट केरकेट्टा ने त्वरित कार्रवाई की. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत रेस्क्यू किया और इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की देखरेख में सभी घायलों का इलाज जारी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
यह भी पढ़ें: चंदवा प्रखंड कांग्रेस ने मनाई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती