आत्महत्या

मां ने मोबाइल खरीदने के लिए नहीं दिए पैसे, बेटे ने लगा ली फांसी, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

सुबह जब उसकी बहन लकड़ी लेने के लिए हर्ष के कमरे में गई तो अपने कमरे में रस्सी से लटका मिला शव

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मां ने मोबाइल खरीदने के लिए नहीं दिए पैसे, बेटे ने लगा ली फांसी, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

न्यूज11  भारत

मनोहरपुर/डेस्क: चिड़िया ओपी क्षेत्र के हिरजी हाटिंग में एक युवक ने आत्महत्या कर ली. वहीं पुलिस ने शव को ज़ब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है ‌.घटना चिड़िया के हिरजी हाटिंग का रहने वाले करीब 15 वर्षीय हर्ष टोपनो गुरुवार की देर  रात अपने घर में  आत्महत्या कर लिया .जानकारी के अनुसार हर्ष टोपनो की  मां विनीता टोपनो जो राजस्थान में मजदूरी में काम करती हैं उससे कुछ दिनों से  मोबाइल खरीदने के लिए पैसों की मांग कर रहा था, गुरुवार देर  रात करीबन नौ बजे हर्ष अपनी मां विनीता को फोन कर मोबाइल खरीदने के लिए पैसों की मांग करने लगे मां के द्वारा आनाकानी करने पर हर्ष अपने घर के एक कमरे में जाकर रस्सी से लटक कर अपनी जान दे दी.

सुबह जब उसकी बहन लकड़ी लेने के लिए हर्ष के कमरे में गई तो हर्ष अपने कमरे में रस्सी से लटका मिला बाद में परिवार द्वारा इसकी जानकारी चिड़िया थाने में दी. पंचायत सेवक बसंत कुमार पान की  निगरानी में चिड़िया पुलिस शव को फंदे से नीचे उतारा . हर्ष को फंदे से नीचे उतारने के बाद चिड़िया अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं  चिड़िया पुलिस ने  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल भेज दिया . वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें: गांधी के सत्य-अहिंसा  संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा - शिल्पी नेहा तिर्की

संबंधित सामग्री

जगन्नाथ मंदिर परिसर में घुसा कोटरा, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

जगन्नाथ मंदिर परिसर में घुसा कोटरा, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

घबराया हुआ कोटरा छलांग लगाकर मंदिर के सामने बने एक गहरे नाले में जा गिरा और वहीं फंस गया.

गुमला: 19 हाथियों के झुंड का सुरक्षित रेस्क्यू, DFO के नेतृत्व में टला बड़ा खतरा 

गुमला: 19 हाथियों के झुंड का सुरक्षित रेस्क्यू, DFO के नेतृत्व में टला बड़ा खतरा 

19 हाथियों के झुंड को वन विभाग की मुस्तैदी और सूझबूझ से बिना किसी अप्रिय घटना के रांची वन क्षेत्र की ओर सुरक्षित रवाना कर दिया गया.

हजारीबाग: जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई! 3 आरोपी गिरफ्तार  

हजारीबाग: जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई! 3 आरोपी गिरफ्तार  

एसीबी की स्पेशल टीम ने छापेमारी कर तीन जमीन विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है.

धनबाद:  घर का दरवाजा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद:  घर का दरवाजा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

चोर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और अलमारी समेत अन्य सामान खंगालते हुए नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गए.