न्यूज़11 भारत
स्पोर्ट्स/डेस्क: Asian Games 2026 में विमेंस हॉकी के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने चीन को हराकर गोल्ड अपने नाम किया. जापान के काकामिगाहारा के गिफू प्रीफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत की बेटियों ने चीन को 1-0 से मात दी. बता दें कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 साल बाद एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. इस शानदार जीत के साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम ने लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 का टिकट भी हासिल किया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत की ओर से इकलौता गोल लालरेमसियामी ने दागा.
यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: भारतीय मुक्केबाजों का दबदबा, अंकुश पंघाल ने पुरुषों के 80 किग्रा वर्ग में जीता गोल्ड