रीजनल पे एंड अकाउंट्स ऑफिस

रीजनल पे एंड अकाउंट्स ऑफिस से गिरफ्तार तीनों आरोपियों की कोर्ट में पेशी, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल 

तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.

By : Ark Sahuliyar
रीजनल पे एंड अकाउंट्स ऑफिस से गिरफ्तार तीनों आरोपियों की कोर्ट में पेशी, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम द्वारा राजधानी रांची के डोरंडा स्थित रीजनल पे एंड अकाउंट्स ऑफिस से गिरफ्तार सीनियर अकाउंटेट सहित तीन ऑफिसर्स को सीबीआई के स्पेशल कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है. तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.  बता दें कि गुरुवार को CBI ने राजधानी में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. आरोपियों के आवास से 48 हजार रूपए नगद, जेवरात समेत कई दस्तावेज मिले थे. आरोपी पिछले एक वर्ष से TA, CEA सहित कई बिल पास कराने के नाम पर घुस मांग रहे थे. सीबीआई ने लोगों से अपील की है कि केंद्रीय कार्यालय में घुस या फिर भ्रष्टाचार से जुड़े मामले की जानकारी 9470590422 नंबर पर Whatsapp और कॉल के माध्यम से दे सकते है. 

यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में मृत महिला के परिवार को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने मुआवजा बढ़ाकर किया 5.60 लाख

संबंधित सामग्री

न्याय संहिता डैशबोर्ड में सिमडेगा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर 

न्याय संहिता डैशबोर्ड में सिमडेगा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर 

64.74 अंक के साथ डिजिटल पुलिसिंग में जिले ने बनाई अलग पहचान, सूचना एवं संचार तकनीक में मिले पूरे अंक

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

कमाण्डेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर सीआईएसएफ एवं सीसीएल सुरक्षागार्ड की संयुक्त टीम ने 05 नंबर पीपल धोरा बस्ती क्षेत्र में छापेमारी की.

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल 3 नए जज मिलेंगे. कल सुबह 10:15 बजे हाई कोर्ट परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. चीफ जस्टिस एमएस सोनक तीनों को पद की शपथ दिलाएंगे.

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

18 मार्च 2026 को पदमा चौक पर करीब 100 महिला-पुरुषों ने सूरज कुमार के शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटे गए 7,100 रुपये, मोबाइल, सतबरवा से लूटी गई पल्सर बाइक और चेहरे ढकने के कपड़े बरामद किए हैं.