झारखंड का मौसम

बारिश ने अब ले लिया है विश्राम, फिर भी 4 अक्टूबर तक कर सकते हैं आंधी-पानी का इन्तजार

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण एक बार फिर दिख सकता है बारिश का जोर

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
बारिश ने अब ले लिया है विश्राम, फिर भी 4 अक्टूबर तक कर सकते हैं आंधी-पानी का इन्तजार

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: साइक्लोन अर्नब के कारण चार दिनों तक लगातार बारिश के बार झारखंड को आंधी-पानी से राहत मिली हुई है. 29 सितंबर से राज्य को भारी बारिश जैसी स्थिति उम्मीद है नहीं झेलनी पड़ेगी. लेकिन इस समय बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का एक क्षेत्र बन रहा है जिससे पश्चिम बंगाल और ओडिशा राज्यों को सतर्क रहने की आवश्यकता है. बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र का कुछ असर झारखंड पर दिख सकता है, लेकिन साइक्लोन अर्नब जैसी स्थिति बनने की सम्भावना कम है. 

फिलहाल आसमान में बादलों का आना जाना लगा रहेगा. चूंकि यह समय मानसून की वापसी का है, इसलिए कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की बारिश हो सकती है. 29 सितंबर से चार अक्टूबर तक राज्यभर यह स्थिति बनी रह सकती है। बारिश और आंधी-वज्रपात की घटनाएं होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने भी 29 और 30 सितंबर के लिए किसी भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है.

जहां तक रांची जिले के मौसम की बात है तो रांची में भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी. आसमान पर बादल छाए रहेंगे. 29 और 30 सितम्बर को हल्की बारिश सम्भव है. 

मानसून के तीन महीनों में झारखंड में बारिश ठीक-ठाक हुई, औसतन 1 प्रतिशत कम  हुई बारिश

जैसा की मौसम विभाग ने मानसून से पहले ही अनुमान जताया था कि इस वर्ष अल नीनो के प्रभाव के कारण बारिश सामान्य से कम होगी. देश के कुछ हिस्सों में तो यह सही साबित भी हुआ. देश के कुछ हिस्सों में जहां सामान्य से ज्यादा बारिश हुई, वहीं झारखंड में हुई बारिश को सामान्य ही कह सकते हैं क्योंकि मानसून के तीन महीनों, यानी 1 जून से अब तक औसनतन 1 प्रतिशत बारिश कम  हुई है, जिसे पठारी राज्य झारखंड के लिए ठीक-ठीक कहा जा सकता है.

झारखंड में 1200 मिमी. से लेकर 1400 मिमी. वार्षिक बारिश होती है. मानसून के इन तीन महीनों की बात करें तो 1 जून से 28 सितम्बर तक झारखंड में औसतन 1001 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है. झारखंड के सभी राज्यों में सबसे अधिक बारिश पश्चिम सिंहभूम में हुई है. यहां सामान्य बारिश 993 मिमी. की तुलना में 1476 मिमी. बारिश हो चुकी है. सिमडेगा में 1308 मिमी., पूर्वी सिंहभूम 1233 मिमी., सरायकेला में 1220 मिमी, रांची में 1211 मिमी, पाकुड़ में 1202 मिमी., लातेहार में 1155 मिमी. खूंटी में 1139 मिमी., धनबाद में 1105 मिमी. जामताड़ा में 1101, लोहरदगा में 1055 मिमी. रामगढ़ में 1040 मिमी. बारिश हुई.

कम बारिश वाले जिलों में देवघर में 709 मिमी, चतरा में 606 मिमी. गढ़वा में 693 मिमी. गुमला में 780 मिमी. कोडरमा में 695 मिमी. पलामू में 678 मिमी. और साहिबगंज में 758 मिमी बारिश हुई.

संबंधित सामग्री

सिमडेगा के बोलबा प्रखंड मुख्यालय में बाजार में घुसा जंगली हाथी, बाजार में मची भगदड़

सिमडेगा के बोलबा प्रखंड मुख्यालय में बाजार में घुसा जंगली हाथी, बाजार में मची भगदड़

सिमडेगा के बोलबा प्रखंड मुख्यालय स्थित बोलबा बाजार में मंगलवार की सुबह एक जंगली हाथी के पहुंचने से भगदड़ मच गई

कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन सिस्टम को लागू करने की मांग को लेकर रिम्स अराजपत्रित कर्मचारी संघ का धरना-प्रदर्शन शुरू

कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन सिस्टम को लागू करने की मांग को लेकर रिम्स अराजपत्रित कर्मचारी संघ का धरना-प्रदर्शन शुरू

वार्ता के लिए रिम्स निदेशक धरना स्थल पर पहुंचे. रिम्स निदेशक और कर्मचारियों के बीच वार्ता चल रही है.

भारत की नीरू धांडा ने ट्रैप शूटिंग इवेंट में जीता गोल्ड, Asian Games 2026 में व्यक्तिगत स्पर्द्धा का मिला पहला गोल्ड

भारत की नीरू धांडा ने ट्रैप शूटिंग इवेंट में जीता गोल्ड, Asian Games 2026 में व्यक्तिगत स्पर्द्धा का मिला पहला गोल्ड

नीरू ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बन गई हैं

सीआईएसएफ और बीसीसीएल का धनबाद के संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध खनन और कोयला चोरी के खिलाफ चल  रहा अभियान

सीआईएसएफ और बीसीसीएल का धनबाद के संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध खनन और कोयला चोरी के खिलाफ चल रहा अभियान

अवैध खनन, कोयला चोरी और अवैध परिवहन के विरुद्ध सीआईएसएफ का विशेष अभियान