न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: अंतरराष्ट्रीय गैंग्सटर गोल्डी बराड पर शिकंजा कसने की अमेरिका ने बड़ी तैयारी कर ली है. अमेरिका और कनाडा में हिंसक वारदातों को अंजाम देने वाले गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को 'फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन' (FBI) ने अपनी टॉप 10 मोस्ट वांटेड सूची में शामिल किया है. इतना ही नहीं, गोल्डी बराड़ का पता बताने वाले के लिए भारी-भरकम इनाम की भी घोषणा की है. एफबीआई ने इसके लिए 10 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 9.6 करोड़ रुपये) के बड़े इनाम का ऐलान किया है.
अमेरिका और कनाडा में हिंसक वारदातों का सिंडिकेट चलाने वाला गोल्डी बराड़ कुख्यात गैंग्सटर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का प्रमुख हिस्सा है. बता दें कि अमेरिकी जांच एजेंसी लंबे समय से इस गिरोह की अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है.
भारतीय जांच एजेंसी NIA भी गोल्डी बराड़ पर घोषित कर चुकी है इनाम
गैग्सटर गोल्डी बराड़ का नाम भारत में भी कई हिंसक घटनाओं को अंजाम देने में शामिल है. पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड सहित कई हाई-प्रोफाइल वारदातों से यह गैंग्सटर जुड़ा हुआ है. भारतीय एजेंसियां भी इस पर नजर बनाए हुए है और इसके प्रत्यर्पण के लिए पहले से ही रेड कॉर्नर नोटिस और गैर-जमानती वारंट जारी कर चुकी है. NIA ने भी गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी पर ₹10 लाख के नकद इनाम की घोषणा की है.
FBI की सूची के टॉप 10 मोस्ट वांटेड
- भद्रेश कुमार चेतनभाई पटेल - अपनी पत्नी की हत्या के मामले में वांटेड (2015 से)
- उमर अलेक्जेंडर कर्डेनस - कैलिफोर्निया में मलाइक, गैंग से जुड़ाव
- रूजा इग्नाटोवा (क्रिप्टोक्वीन) - वनकॉइन के नाम पर अरबों डॉलर की क्रिप्टोकरंसी फ्रॉड
- फॉस्टो इसिड्रो मेजा-फ्लोरेस - मेक्सिकन ड्रग कार्टेल लीजर
- जियोवन्नी विसेंट मॉस्केरा सेरानो - वेनेजुएला गैंग ट्रेन डी अरागुआ का लीडर
- विल्वर विलेगास-पालोमिनो - कोलंबियन ड्रग तस्कर
- युलन अडोनाय अर्चगा कारियास - होंडुरास का MS-13 गैंग लीडर
- ट्रंग डक लू, ग्रेगरी हेंडरसन जूनियर - साइबर अपराध/मार्डर केस में आरोपी
- एनीबल अलेक्जेंडर कैनेलोन एगुइरे - बड़े अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र का नेतृत्व करने का आरोप
- गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ - अमेरिका और कनाडा में हिंसक वारदातों का आरोपी
यह भी पढ़ें: टुंडी में हाथियों के कुचलने से प्रभारी पारा शिक्षक की मौत, हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश और दहशत