सागर कुमार/न्यूज11 भारत
भुरकुंडा/डेस्क: बरका सयाल क्षेत्र के उरीमारी में बीती रात करीब 50 किलो तांबे का तार चोरी किए जाने का मामला सामने आया. घटना की सूचना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बड़कागांव थाना क्षेत्र के सिमरातरी निवासी 45 वर्षीय अरुण महतो, उरीमारी प्रेमनगर निवासी 22 वर्षीय प्रकाश करमाली, 31 वर्षीय राजेंद्र करमाली, 32 वर्षीय सागर करमाली, 20 वर्षीय मोहित करमाली, 20 वर्षीय प्रताप करमाली और 37 वर्षीय संजय करमाली के रूप में हुई है.
पुलिस के अनुसार, घटना उरीमारी ओपी क्षेत्र में CCL से संबंधित स्थान पर हुई थी. चोरी की शिकायत मिलने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.