न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य चल रहा है. 15 सितम्बर के बाद 15 और दिनों की राहत देने के बाद अब 30 सितम्बर तक मतदाता सूची अपडेट कराया जा सकता है, लेकिन अब वैसे मतदाताओं, जिन्हें अपनी सूची के किसी प्रकार का फेरबदल करवाना या सुधार करना है, उसके लिए आज और कल यानी मंगलवार और बुधवार का ही समय है. चूंकि निर्वाचन आयोग द्वारा ऐसी कोई सूचना नहीं जारी की गई है कि यह तारीख आगे बढ़ेगी या नहीं, इसलिए इसे अंतिम अवसर समझ कर मतदाता सूची आज और कल अवश्य अपडेट करवा लें. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय, झारखण्ड ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी अपील की है.
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण की स्थिति
दिनांक–29 सितम्बर 2026
(A) दावा एवं आपत्ति अवधि के दौरान प्राप्त आवेदन प्रपत्रों की स्थिति (27 सितम्बर 2026 तक)
1). फॉर्म-6 के माध्यम से प्राप्त कुल आवेदन:- 6,32,124
(28 सितम्बर को प्राप्त आवेदन:-10,225 )
2). फॉर्म-6A के माध्यम से प्राप्त कुल आवेदन:- 104
(28 सितम्बर को प्राप्त आवेदन:- 2)
3). फॉर्म-7 के माध्यम से प्राप्त कुल आवेदन/आपत्तियां:- 11,732
(28 सितम्बर को प्राप्त आवेदन:-533)
4). फॉर्म-8 के माध्यम से प्राप्त कुल आवेदन:-4,27,473
(28 सितम्बर को प्राप्त आवेदन:-9,309)
(B) दावा एवं आपत्ति (Claims & Objections) प्राप्त करने की अंतिम तिथि:- 30 सितम्बर 2026
(C) अंतिम मतदाता सूची (Final Roll) के प्रकाशन की तिथि:- 19 अक्टूबर 2026
यह भी पढ़ें: FBI की 'टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड' सूची में गोल्डी बराड़, गैंगस्टर पर अमेरिका ने कसा बड़ा शिकंजा, करोड़ों का इनाम भी घोषित